अलसी के तेल में होते हैं कई गुण, शरीर की इन समस्याओं को कर सकता है दूर

अलसी का तेल स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
अलसी के तेल में होते हैं कई गुण, शरीर की इन समस्याओं को कर सकता है दूर

Flaxseed oil Benefits : अलसी के तेल में  ओमेगा -3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने के साथ-साथ हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचाव  करता है। अलसी का तेल आमतौर पर कोल्ड प्रेस्ड होता है। इसका इस्तेमाल आप खाद्य पदार्थों में  कर सकते हैं। अलसी का तेल, अलसी के बीजों से तैयार किया जाता है।  स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आप इसे खाना पकाने से लेकर त्वचा की देखभाल तक, कई तरीकों से  इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में अलसी के तेल से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जागेंगे।

अलसी का तेल खाने के फायदे (Flaxseed oil Health Benefits )

ओमेगा-3 फैसी एसिड से भरपूर

अलसी के बीज की तरह इसके तेल में भी ओमेगा -3 फैटी एसिड  भरपूर रूप से होता है। खासतौर पर अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है, जो ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक रूप है। अलसी के तेल का सिर्फ 1 बड़ा चम्मच आपके दैनिक अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) की जरूरतों को पूरा कर सकता है। 

ओमेगा -3 फैटी एसिड स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की सूजन, हार्ट हेल्थ और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है 

कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोके 

अलसी के तेल का सेवन करने से कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।  साथ ही यह  फेफड़ों के ट्यूमर के विकास को रोकने में भी आपकी मदद करता है। अगर आप कैंसर से बचाव चाहते हैं, तो अलसी के बीजों से तैयार तेल को अपने आहार में जरूर शामिल करें 

दिल को रखे स्वस्थ

अलसी के तेल का सेवन करने से आर्टरी की लोच ( Elasticity) में सुधार किया जा सकता है। ऐसे में यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही अलसी के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। इससे सूजन और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी कम हो सकती है। ऐसे में अलसी का तेल दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरों को रोकने में मददगार है।  

इसे भी पढ़ें - अंकुरित अलसी खाने के क्या फायदे हैं? जानें कैसे करें सेवन

कब्ज और डायरिया से राहत 

अलसी का तेल आहार में शामिल करने से कब्ज और डायरिया की परेशानी को दूर किया  जा सकता है। अलसी के तेल में एंटीडायरायल एजेंट होता है, जो दस्त, कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानी को कम करने में असरदार है 

सूजन करे कम 

अलसी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में असरदार हो सकते हैं। नियमित रूप से अलसी के बीजों को आहार में शामिल करने से यह पुरानी से पुरानी सूजन को कम करने में प्रभावी होता है।  

अलसी का तेल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

 

Read Next

शाकाहारी लोग विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

Disclaimer