Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार अलसी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Who should avoid flaxseed water: अलसी का पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जानें किन लोगों को अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार अलसी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


What are the side effects of flaxseed water: सेहत के लिए अलसी किसी सुपरफूड से कम नहीं होती है। इसमें ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होती है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। अलसी के बीज शरीर को गर्म रखने, पीरियड्स रेगुलर रखने और हार्मोन बैलेंस करने कई तरह से काम आते हैं। इनका सेवन कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इन्हें स्मूदी, सलाद या फलों के साथ खाते हैं, तो कई लोग अलसी का पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अलसी का पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। किन लोगों को अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-07-10T165117.104

पित्त प्रकृति वाले लोग- Pitta Dosha

जिन लोगों की पित्त प्रकृति है उन्हें अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए। अगर पीना चाहते हैं तो किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अलसी की तासीर बहुत गर्म होती है। इसका पानी पीने से शरीर में पित्त असंतुलित हो सकता है। इस कारण काफी परेशानियां हो सकती है।

हार्मोन्स इंबैलेंस होना- Hormone Imbalance

जिन लोगों को हार्मोन्स इंबैलेंस की समस्या रहती है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए। इसमें फाइटो एस्ट्रोजन मौजूद होते हैं, जो हार्मोन इंबैलेंस की समस्या बढ़ा सकते हैं। इसे पीसीओएस, पीसीओडी और डायबिटीज जैसी समस्याओं में डॉक्टर की सलाह पर लेना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाएं- Pregnant Women

प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अलसी के पानी में कई एक्टिव कंपाउंड होते हैं। ये कंपाउंड प्रेग्नेंसी में हार्मोन्स और ब्रेस्टफीड में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसलिए ऐसे में अलसी का पानी न पीने की सलाह दी जाती है।

पाचन तंत्र खराब रहना- Digestive Problems

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए। खासकर खाली पेट तो इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अलसी के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। ये फाइबर डायरिया और आइबीएस जैसी समस्याएं भी कर सकता है। इसलिए जिन लोगों की पाचन क्रिया धीमी है या पेट खराब रहता है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्मी ज्यादा लगती है- Body Heat

जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है और गर्मी ज्यादा लगती है, उन्हें अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है और यह शरीर को नुकसान कर सकती है। क्योंकि खाली पेट इसके सेवन से बॉडी हीट ज्यादा प्रड्यूज हो सकती है। इसके कारण पाचन से जुड़ी समस्या, त्वचा में एलर्जी और चक्कर या उल्टी आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

अन्य समस्याएं- Other Health Issues

अलसी का पानी उन लोगों को भी नहीं पीना चाहिए, जिन्हें ब्लीडिंग हो जाती है। अलसी खून को पतला करती है। अगर ब्लीडिंग की समस्या में इसका पानी पिया जाए, तो इससे खून पतला होता है और ब्लीडिंग बढ़ सकती है। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें भी अलसी के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। लो ब्लड शुगर रहने पर भी अलसी का पानी नहीं पीना चाहिए। जो लोग डायबिटीज की दवा लेते हैं उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक कई हेल्थ कंडीशंस में अलसी का पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। खासकर के खाली पेट तो इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है या पाचन तंत्र खराब रहता है, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं, हार्मोन्स इंबैलेंस होने पर पित्त प्रकृति में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में यह पानी शरीर में फायदे के बजाय नुकसान होने की वजह बन सकता है।

FAQ

  • अलसी कब नहीं खानी चाहिए?

    पाचन से जुड़ी समस्याओं या पित्त प्रकृति होने पर अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हार्मोन्स इंबैलेंस होने पर भी एक्सपर्ट असली अवॉइड करने के लिए कहते हैं।
  • 1 दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए?

    एक दिन में 1 से 2 चम्मच अलसी का सेवन किया जा सकता है। इसे आटा गूथते वक्त सामग्री के साथ मिलाया जा सकता है। इसे सलाद पर छिड़ककर खा सकते हैं। स्मूदी या शेक में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। 
  • भुनी हुई अलसी खाने के क्या फायदे हैं?

    भुनी हुई अलसी पाचन क्रिया को सुधारती है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाती है। इसके सेवन से वजन घटाने या कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। त्वचा और बालों के लिए भी अलसी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 

 

 

 

Read Next

क्या मूंगफली खाने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

TAGS