बचपन से हमें सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। हरी सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कई सब्जियों को कच्चा खाते हैं, तो कई का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्ची सब्जियां में, पके हुए की तुलना में ज्यादा फाइबर मौजूद होता है। वहीं कच्ची सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी पकी हुई सब्जियों से ज्यादा होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन सब्जियों को कच्चा खा सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
किन सब्जियों को कच्चा खा सकते हैं?
- लहसुन को पकाकर खाने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं इसलिए उसका सेवन कच्चा ही करना चाहिए।
- टमाटर को कच्चा खाना चाहिए, पकाकर खाने से टमाटर में मौजूद विटामिन सी की मात्रा कम हो जाती है।
- कच्चा प्याज खाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। ओरल हेल्थ के लिए भी कच्चा प्याज खाना फायदेमंद होता है।
- खीरे का सेवन भी कच्चे फॉर्म में खा सकते हैं। खीरे का सेवन करने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
- पालक, गाजर और कुंदरू जैसी सब्जियों को भी कच्चा खाना फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- मोटापे को कम करने में सब्जियां कैसे हैं उपयोगी? जानें क्यों सेवन करना चाहिए हरी सब्जियों का
कच्ची सब्जियां खाने के फायदे
- कच्ची सब्जियों का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।
- कच्ची सब्जियों का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।
- पाचन के लिए कच्ची सब्जियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कच्ची सब्जियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
- कच्ची सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
- वजन घटाने के लिए ताजी हरी कच्ची सब्जियां फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
- सब्जियों में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन ए की मदद पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से बचाव होता है।
कच्ची सब्जियों का सेवन कैसे करें?
- कच्ची सब्जियों का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है।
- आप करीब एक कप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
- कच्ची सब्जियों को स्मूदी के रूप में भी खा सकते हैं।
- कच्ची सब्जियां खाने का सबसे अच्छा तरीका है सलाद के रूप में उसका सेवन करना।
- रायते या चाट के फॉर्म में भी आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
कच्ची सब्जी के नुकसान
- कच्ची सब्जियों को धोकर खाएं। ऐसा न करने से आपको फूड पॉइजनिंंग की समस्या भी हो सकती है।
- कच्ची सब्जियों में ई कोलाई, लिस्टेरिया, सॉल्मोनेला जैसे हानिकारक कीटाणु हो सकते हैं इसलिए इन्हें बिना धोए न खाएं।
- वैसे तो हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। कच्ची सब्जियों का सेवन ज्यादा करने से पेट में दर्द, ऐंठन या गैस की समस्या हो सकती है।
गोभी, ब्रोकली, पत्ता गोभी जैसी सब्जियों को भी कच्चा खाने से बचना चाहिए। किसी सब्जी से एलर्जी हो, तो उसका सेवन करने से भी आपको बचना चाहिए।