सर्दियों के मौसम में हमारे आस-पास हरी सब्जियों की अधिकता ज्यादा होती है और उन्हीं में से एक है शलजम (शलगम)। शलजम को हम अक्सर सलाद, स्मूदी और चटनी बनाने में इस्तेमाल करते हैं। पर या आपने कभी शलजम के पत्ते (Turnip leaves) का इस्तेमाल किया है? नहीं ना! अक्सर हम में से ज्यादातर लोग शलजम के पत्तों को तोड़ कर फेंक देते हैं और शलजम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि सेहत के लिहाज से शलजम के पत्ते भी हमारे लिए फायदेमंद है। शलजम के पत्ते कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं जो कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने के साथ उन्हें कई लाभ पहुंचाते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं शलजम के पत्ते के उन पोषक तत्वों के बारे में जो कि इन्हें कुछ बाकी सब्जियों से अलग करते हैं। फिर जानेंग इन्हें खाने के फायदे (turnip leaves health benefits) और इस्तेमाल का तरीका।
शलजम के पत्तों में मिलने वाले पोषक तत्व
1. विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स से है भरपूर
2. विटामिन ए
3. विटामिन सी
4. विटामिन के
5. फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट
शलजम के पत्तों को खाने के फायदे-Turnip leaves benefits in hindi
1. जोड़ों के दर्द को कम करता है
शलजम के पत्तों में विटामिन सी होता है, जो कि कैल्शियम को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है। इसके कारण हड्डियों का घनत्व अच्छा रहता है और इसलिए ये हमें हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। रेगुलर सर्दियों में अगर आप शलजम के पत्तों का साग बना कर खाएं, तो आप सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से बच सकते हैं। साथ ही इसका विटामिन के ऑस्टियोब्लास्टिक यानी कि हड्डियों के निर्माण में मददगार है और इन्हें मजबूती देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : Chhath Puja 2021: खरना में खाई जाती है गुड़ से बनी खीर और रोटी, जानिए इससे होने वाले फायदे
2. आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
शलजम के पत्तों में विटामिन ए होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें जेक्सैन्थिन (Zeaxanthin) होता है जो कि रेटिना को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा शलजम के पत्तों को रेगुलर खाने से ये कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है।
3. पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए शलजम का साग बहुत ही फायदेमंद है। ये फाइबर से भरपूर है और मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा आप वजन घटाने के लिए आप अपने सलाद में शलजम के पत्तों को उबाल कर मिला सकते हैं। ये आपके फैट को पचाने में तेजी से मदद करेगा और वेट बैलेंस करते हुए वेट लॉस में मददगार होगा।
इसे भी पढ़ें : Chhath 2021: पारंपरिक तरीके से बना ठेकुआ होता है सेहत के लिए फायदेमंद, डायटीशियन से जानें इसके खास गुण
4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
शलजम के पत्तों कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है क्योंकि इसमें फाइटोस्टेरॉल होते हैं। फाइटोस्टेरॉल पौधों में एक प्रकार का फाइटोन्यूट्रिएंट है जो एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है कि जो कि टिशूज और सेल्स में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है।
5. फोलेट से है भरपूर
पके हुए शलजम के साग के एक कप में फोलेट के लिए दैनिक अनुशंसित सेवन का लगभग आधा हिस्सा होता है, जो कि किसी के लिए भी पर्याप्त है। फोलेट डीएनए और आरएनए संश्लेषण, अमीनो एसिड चयापचय और न्यूरल दोषों की रोकथाम के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसके अलावा ये महिलाओं क स्वास्थ्य में भी एक जरूरी भूमिका निभाता है।
शलजम के पत्तों को खाने का तरीका- how to eat turnip leaves
1. शलजम के पत्तों का साग बनाएं
ताजा शलजम के पत्तों से आप साग (turnip leaves recipe) बना सकते हैं। इसे आप अपने सरसों के साग में मिला कर भी बना सकते हैं। साथ ही आप इसे अपने दाल में डाल कर बना सकते हैं।
2. सलाद और सैंडविच में इस्तेमाल करें
शलजम के पत्ते को हल्का उबाल लें और इसे अपने सलाद और सैंडविच में इस्तेमाल करें। आप इसे सूप और पुलाव में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अपने ऑमलेट में भी मिला सकते हैं।
3. चटनी और करी में इस्तेमाल करें
शलजम के पत्तों को आप अपनी चटनी में डाल सकते हैं। ये जोड़ों के दर्द में खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अपने रेगुलर सब्जी की करी में भी डाल सकते हैं और इसे गाढ़ा बना सकते हैं। आप शलजम के पत्ते की सब्जी भी बना सकते हैं।
तो, इस तरह आप शलजम के पत्तों को कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे खा सकते हैं। तो, अगर आप अब कभी भी शलजम खरीद कर लाएं तो उसके पत्तों को फेंकें नहीं बल्कि उसका इन तरीकों स इस्तेमाल करें।
All images credit: freepik