egg benefits in hindi: अंडा खाने के फायदे? अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। डॉक्टर भी रोजाना एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है, यह मासंपेशियों को मजबूत बनाता है। वैसे तो अंडा सभी आयु वर्ग के लोगों को खाना चाहिए, लेकिन बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन (anda khane ke fayde in hindi) जरूर करना चाहिए। जी हां, 40 साल के बाद रोज एक अंडा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, मांसपेशियां मजबूत होंगी और हृदय भी स्वस्थ रहेगा। अंडा बुढ़ापे में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मी (Dr Lakshmi, Senior Dietician, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से जानें 40 की उम्र के बाद रोज एक अंडा खाने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
अंडे में पोषक तत्व (egg nutrition)
अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है।
40 साल के बाद रोज एक अंडा खाने के फायदे (Egg benefits in hindi)
1. हड्डियां मजबूत बनेंगी
बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में रोज एक अंडा खाना लाभकारी हो सकता है। अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अंडा बोन हेल्थ के लिए जरूरी है।
2. जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा
40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। रोज एक अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा, आप बीमारियों से दूर रहेंगे।
इसे भी पढ़ें - अमरूद खाने से दूर होती हैं पेट से जुड़ी ये 4 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन?
4. आंखों के लिए लाभकारी
अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। साथ ही अंडे में लुटेइन जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है।
5. एनीमिया में लाभकारी
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं।
6. मसल्स मजबूत बने
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, ऐसे में रोज एक अंडा खाना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत बनेगी।
इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं
7. दिल के लिए फायदेमंद
बढ़ती उम्र में हृदय से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। हृदय को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए 40 की उम्र के बाद रोज एक अंडा जरूर खाएं। अंडा दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं या फिट आपका वजन अधिक है, तो अपनी डायटीशियन की सलाह पर ही अंडे का सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version