Alsi Jeera Ajwain ke Fayde: हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए? सभी लोग फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं। इसके लिए वे कई खाद्य पदार्थों को भी अपनी डाइट (healthy diet tips) में शामिल करते हैं। आप चाहें तो हमेशा स्वस्थ रहने के लिए अलसी अजवाइन और जीरा (alsi jeera ajwain) का सेवन भी कर सकते हैं। ये तीनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप अलसी अजवाइन और जीरा को चूर्ण (alsi ajwain jeera powder) के रूप में ले सकते हैं। इस चूर्ण को खाने से पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं। यह वजन कम करने में भी सहायक होता है।
अलसी अजवाइन जीरा के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें...
अलसी के पोषक तत्व (Flax Seeds Nutritional Value)
अलसी के बीज की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में अलसी के बीज (flaxseed benefits) का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड (omega 3 fatty acid) भरपूर होता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा अलसी के बीज (alsi ke fayde) विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैरोटीन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है।
टॉप स्टोरीज़
अजवाइन में पोषक तत्व (celery nutritional information)
सर्दियों में अधिकतर लोग अजवाइन का सेवन परांठे, सब्जी में डालकर करते हैं। अजवाइन (celery benefits) पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। अजवाइन नियासिन, थायमिन, सोडियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और कैल्शियम से समृद्ध होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है। अजवाइन में (ajwain ke fayde in hindi) एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर भी भरपूर होता है।
जीरा में पोषक तत्व (cumin seeds nutritional value)
जीरे का उपयोग सभी भारतीय घरों में किया जाता है। जीरा की तासीर गर्म होती है। जीरा (cumin seeds benefits) में मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा जीरा विटामिन ई, ए, सी, के और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है। जीरे में सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और डाइटरी फाइबर पाया जाता है। जीरा काफी फायदेमंद होता है।
अलसी अजवाइन जीरा के फायदे (flax seeds ajwain and cumin seeds benefits in hindi)
अलसी अजवाइन और जीरा सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन तीनों के मिश्रण को चूर्ण के रूप में लिया जा सकता है। इसे खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। जानें अलसी अजवाइन जीरा के फायदे (alsi jeera ajwain ke fayde)-
1. मोटापा कम करे (alsi jeera ajwain for weight loss in hindi)
अलसी अजवाइन जीरा का चूर्ण मोटापा (obesity) कम करने में काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं, शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर करना चाहते हैं, तो अलसी अजवाइन जीरा का चूर्ण ले सकते हैं। इसके सेवन से मोटापा दूर होता है। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट (weight loss diet) में भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बादाम और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें इनके सेवन का सही समय और तरीका
2. पाचन तंत्र में सुधार (improve digestion system)
अजवाइन और जीरा को पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आप अलसी अजवाइन जीरा का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र का सुधार होता है। जीरे में पाचन तंत्र को सुधारने वाले गुण पाए जाते हैं। दरअसल, जीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन की क्रिया को मजबूत बनाते हैं।
3. गैस और कब्ज में आराम (how to cure constipation)
रात को सोते समय अलसी अजवाइन जीरा का चूर्ण लेने से गैस और कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। अलसी अजवाइन और जीरे में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इसलिए कब्ज दूर होता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत बनता है, तो गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है।
4. शरीर की गंदगी निकाले (body detox powder)
सोते समय अलसी अजवाइन जीरा चूर्ण खाने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। इस दौरान शरीर में जमा गंदगी भी आसानी से निकल जाती है। अलसी अजवाइन जीरा का चूर्ण शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद (ayurvedic powder for skin)
अलसी अझवाइन जीरा का चूर्ण खाने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। इस चूर्ण के सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो इसके सेवन से बचें। क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
अलसी अजवाइन जीरा का चूर्ण हृदय को स्वस्थ रखने, मधुमेह को नियंत्रण में रखने में भी लाभकारी होता है। इसके अलावा यह अनियमित मासिक धर्म की समस्या को भी दूर करता है। लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस चूर्ण का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - दूध में डालकर पिएं अंजीर, बादाम और मुनक्का, दूर होंगी आपकी ये 7 समस्याएं
अलसी अजवाइन जीरा चूर्ण के नुकसान (alsi ajwain jeera powder sedie effects)
आयुर्वेद के अनुसार इन सभी की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। आप डॉक्टर की सलाह पर अलसी अजवाइन जीरा पाउडर की मात्रा तय कर सकते हैं। अधिक मात्रा में इस चूर्ण को लेने से सीने में जलन, पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृत्ति के लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे पित्त बढ़ सकता है, जिससे कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं।
अलसी जीरा अजवाइन का चूर्ण बनाने का तरीका (how to make alsi ajwain jeera powder)
असली अजवाइन और जीरा का चूर्ण आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए अलसी, जीरा और अजवाइन को तवे पर अलग-अलग भून लें। जब से हल्का सा सिक जाए, तो इनका मिक्सी में बारीक चूर्ण बना लें। इसकी मात्रा पर डॉक्टर की सलाह पर तय कर सकते हैं। अब इस चूर्ण का सेवन आसानी से किया जा सकता है।
अलसी जीरा अजवाइन का चूर्ण सेवन कैसे करें? (how to consume alsi ajwain jeera powder)
अलसी अजवाइन जीरा पाउडर का सेवन आप रात को सोत समय कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट भी इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।