Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या होने पर इन 5 फलों का करें सेवन, जल्द मिलेगा फायदा

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कब्ज की समस्या भी हो सकती है। आगे जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या में कौन सा फल खाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या होने पर इन 5 फलों का करें सेवन, जल्द मिलेगा फायदा


प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। यह बदलाव कई तरह के लक्षण की मुख्य वजह माने जाते हैं। इस दौरान शरीर में हार्मोनल और शारीरिक बदलाव देखने को मिलते हैं। इनमें पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से कई महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावाक महिलाओं को गैस और पेट में ऐंठन की परेशानी भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं की डाइट और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स इस दौरान महिलाओं द्वारा फाइबर युक्त आहार, फल और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में प्रश्न उठता है कि प्रेग्नेंसी में किस तरह के फल का सेवन करने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज से बचने के लिए महिलाओं को किन फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में किन कारणों से कब्ज की समस्या होती है? - Common Causes Of Constipation During Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी में कब्ज का मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव माने जाते हैं। साथ ही, शारीरिक गतिविधियों में कमी और डाइट में बदलाव इसका कारण हो सकता है।

  • प्रेग्नेंसी में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बढ़ोतरी के कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  • गर्भाशय का आकार बढ़ने के चलते आंतों पर प्रेशर पड़ता है। जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
  • इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी भी कब्ज की वजह बन सकती है।
  • डाइट में फाइबर युक्त आहार कम लेने की वजह से कब्ज की परेशानी हो सकती है।

गर्भावस्था में कब्ज के लिए फायदेमंद फल - Which Fruits Is Good To Reduce Constipation During Pregnancy In Hindi

नाशपाती (Pear)

प्रेग्नेंसी में कब्ज से बचाव के लिए महिलाएं डाइट में नाशपती को शामिल कर सकती हैं। नाशपती में नाशपाती में फाइबर और फ्रुक्टोज की उच्च मात्रा होती है जो मल त्याग को नियमित करती है। इसके साथ ही नाशपती में कैलोरी कम होती है और यह पानी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।

fruit-is-good-for-constipation-during-pregnancy-in

सेब (Apple)

स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में सेब का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सेब में मौजूद पेक्टिन बाउल मूवमेंट को सक्रिय करता है। यह एक सॉल्यूबल फाइबर की तरह कार्य करता है। प्रेग्नेंसी में आप सेब को छिलके के साथ ही सेवन करें।

अमरूद (Guava)

अमरूद में रेचक गुण होते हैं, यानी यह आपके मल को आगे की ओर बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रेग्नेंसी में आप अमरूद का सेवन बीज के साथ करें। अमरूद में मौजूद विटामिन सी और फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करते हैं। लेकिन, इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

कीवी (Kiwi)

कीवी भी आजकल बाजारों में आसानी से उपलब्ध होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या होती है वो एक कीवी को डाइट में शामिल कर सकती है। इसमें एक्टिनिडिन एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन के डाइजेस्ट करने में मदद करता है।

आलूबुखारा (Prunes)

प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या होने पर आप आक आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही यह पाचन क्रिया में सुधार कर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसमें सोरबिटोल तत्व पाया जाता है, जो मल को सॉफ्ट करने में मदद करता है।

कब्ज से बचने के अन्य सुझाव - Precaution Tips For Constipatin During Pregnancy In Hindi

  • महिलाओं दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
  • प्रेग्नेंसी में वॉक करने और योग से कब्ज की समस्या से बचा सकता है।
  • फाइबर युकत आहार जैसे साबुत अनाज और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें।
  • एक साथ भोजन करने की अपेक्षा थोड़े-थोड़े हिस्से में भोजन करें।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कब्ज होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

गर्भावस्था में कब्ज एक आम लेकिन असहज करने वाली समस्या होती है। हेल्दी डाइट विशेष रूप से फाइबरयुक्त फल, इस परेशानी से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस समय आप सेब, नाशपाती, अमरूद, खजूर, कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह फल न सिर्फ पाचन को सुधारते हैं, बल्कि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस दौरान महिलाओं को डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

FAQ

  • क्या गर्भावस्था में कब्ज बच्चों को प्रभावित करती है?

    गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या सामान्यतः किसी बड़ी परेशानी का संकेत नहीं होती है। यह एक सामान्य लक्षण होती है और प्रेग्नेंसी में कब्ज से गर्भ में पलने वाले बच्चा प्रभावित नहीं होता है। लेकिन, यदि महिलाएं कई दिनों तक मल त्याग नहीं करती है तो ऐसे में उनको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी में कब्ज किस महीने में शुरू होता है?

    प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या किसी भी माह से शुरू हो सकती है। लेकिन, यह समस्या ज्यादातर तीसरी तिमाही में देखने को मिलती है। इस समय गर्भाशय का आकार बढ़ने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान सूजन और कब्ज से कैसे निपटें?

    गर्भावस्था में कब्ज की वजह से पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इससे निपटने के लिए आप फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में सांस लेने में तकलीफ होने पर करें इन 5 तरीकों से मैनेज, जानें डॉक्टर से

Disclaimer