कोरोना के इस समय में लोग खूब अजवाइन का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ लोग अजवाइन का काढ़ा (Ajawain kadha during COVID-19) बना रहे हैं तो कुछ अजवाइन की चाय। तो वहीं अजवाइन और जीरा की चाय बनाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। किचन में पाए जाने वाले इन मसालों में अलग-अलग गुण होते हैं। डाइट मंत्रा की डायटीशियन डॉक्टर कामिनी कुमारी का कहना है कि अजवाइन में एसेंशियल ऑयल होते हैं जो गैस, कब्ज जैसी परेशानियों को दूर रखते हैं और जीरा फैट कटर है। जो लोग थुलथुली तोंद और शरीर का वजन कम करना चाहते हैं वे लोग इस अजवाइन और जीरा की चाय (Ajawain and jeera tea benefits) का प्रयोग कर सकते हैं। जैसाकि डायटीशियन बताया कि इन दोनों में अलग-अलग गुण होते हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति इस चाय का सेवन कर सकता है। अलग-अलग कंडीशन होती हैं जब इस चाय की जरूरत पड़ती है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि अजवाइन और जीरा का चाय बनती कैसे है और इसे पीने के फायदे क्या हैं?
अजवाइन-जीरा चाय बनाने की विधि
अजवाइन-जीरा चाय बनाना बहुत आसान है। इसकी विधि निम्न है।
- पानी को उबलने रखें
- उबलते पानी में एक चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डालें
- स्वाद के लिए शहद डाल सकते हैं।
- पानी में रंग आने तक उबालें।
- अब इसे छानकर पी लें।
अजवाइन और जीरा की चाय पीने के फायदे
1. वजन कम करे
अजवाइन में थाइमोल नामक रसायन पाया जाता है जो वजन कम करने में मददगार होता है। तो वहीं अजवाइन पाचन को भी दुरुस्त रखता है जिससे वजन ठीक रहता है। जीरा तो पहले ही फैट कटर के नाम से जाना जाता है। जीरे में तेजी से वजन कम करने की प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन कम होता है।
2. संक्रमण को करे कम
डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अजवाइन की तासीर गर्म होती है। अजवाइन इंफेक्शन को भी कम करता है। जिन लोगों को अजवाइन सूट नहीं करती है तो उन्हें जीरे का पानी शहद डालकर दिया जाता है। वे कहती हैं कि अजवाइन बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जो बच्चे अजवाइन की चाय नहीं पीते हैं वे उन्हें अजवाइन की पोटली सुंघा सकती हैं। 0 से 6 महीने के बच्चों के लिए भी फायदेमंद है।
3. शरीर के दर्द से दिलाए छुटकारा
अजवाइन गैस्ट्राइटिस की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लामेशन को ठीक रखते हैं। जिससे शरीर के दर्द से छुटकारा मिलता है। आजकल कोविड के समय में लोग अजवाइन और जीरे की चाय इस परेशानी को कम करने के लिए पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अजवाइन के बीजों से घटेगा आपका वजन और मोटापा होगा कम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे
4. खांसी और जुकाम में सहायक
बदलते मौसम की जो बीमारियां हैं जैसे खांसी, जुकाम, जकड़न आदि में अजवाइन और जीरा की चाय मददगार है। अजवाइन हमारे शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करती है और जीरा फैट कटर है। वायरल इंफेक्शन होने पर इम्युनिटी कम हो जाती है, ऐसे में यह चाय काफी फायदेमंद है।
5. अस्थमा में मददगार
अस्थमा की परेशानी में सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे मरीजों के लिए अजवाइन फायदेमंद है। अजवाइन अस्थमा का इलाज नहीं है। पर अजवाइन की महक इतनी तेज होती है कि अस्थमा के रोगियों के लिए इसकी महक ही काफी होती है। अजवाइन की चाय की महक से ही सांस लेने का रास्ता खुल जाता है, जिससे अस्थमा रोगियों को मदद मिलती है।
6. स्वस्थ त्वचा के लिए चाय
जीरा एक डिटॉक्स चाय है। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। जीरे की चाय पीने से भूख बार-बार नहीं लगती है जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही यह त्वचा को भी निखारता है। जीरे में विटामिन ई पाया जाता है जो स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद है।
7. पाचन में मददगार
अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल एसेंशियल ऑयल पाचन क्षमता को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके अलावा यह एसिडीटी को भी ठीक करती है। इसलिए अजवाइन और जीरा का चाय फायदेमंद है।
8. सांसों की बदबू करे दूर
अजवाइन एक खूशबूदार मसाला है, जो सांसों की बदबू कम करने में मददगार है। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना इसकी चाय पीने से सांसों की बदबू के साथ-साथ दांतों की समस्याएं भी दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें: खुबह खाली पेट पीएं जीरे का पानी, इन 5 रोगों से मिलेगा छुटकारा
9. खून की कमी
जीरे की चाय में आयरन की मात्रा में अधिक होती है, जो एनीमिया की कमी को पूरा करती है। आजकल हर दूसरे इंसान में खून की कमी है। ऊपर से कोविड के समय में लोगों को एंग्जाइटी है, जिससे शरीर को दूसरी परेशानियां हो रही हैं। लेकिन जीरा और अजवाइन की चाय पीने से अलग-अलग फायदे होते हैं। जीरा में आयरन होता है जिससे एनिमिया की परेशानी दूर होती है।
10. ऊर्जा बनाए
चाय पीने से शरीर में एनर्जी तो आती ही है। तो वहीं, अजवाइन और जीरा की चाय पीने से भी शरीर में इंस्टैंट एनर्जी आती है। जीरा की चाय पीने से इलैक्ट्रोलाइट्स बैलेंस होते हैं। जिससे शरीर में ऊर्जा आती है।
11. श्वसन संबंधी समस्याएं करे दूर
सांस से संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी यह चाय फायदेमंद है। जीरा में विटामिन सी पाया जाता है और इसमें एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। जिससे श्वसन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
12. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा
जीरा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत मददगार है। जो लोग अधिक टेंशन में रहते हैं उनक भी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। अगर वे भी जीरा की चाय पीते हैं, तो उनकी इम्युनिटी बूस्ट होती है।
13. पेट की गैस में सहायक
जीरा और अजवाइन की चाय पीने से पेट की गैस में बहुत सहायता मिलती है। किसी को अपच या कब्ज होती हो तो वो भी जीरा और अजवाइन की चाय का सेवन एक साथ कर सकते हैं। इससे उनकी परेशानी में सहायता मिलेगी।
जीरा और अजवाइन में इतने गुण होते हैं कि वे शरीर की इम्युनिटी बढ़ने के अलावा कई अन्य फायदे मिलते हैं। इससे वजन कम होने से लेकर गैस, डायरिया कई बीमारियों में फायदा मिलता है।
Read More Articles on healthy diet in hindi