Tue Oct 27, 2026 | 12:48 AM IST

Medically Reviewed by , Health Journalist

रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असर

Benefits Of Saunf And Ajwain Tea: रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे नींद में सुधार होता है, पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं और अन्य समस्याएं भी मिलती हैं।
रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असररात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असर

ज्यादातर डॉक्टर सलाह देते हैं कि रात को सोने से करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। रात को हैवी मील करने से भी बचना चाहिए। असल में, जब आप सोने से पहले हैवी मील लेते हैं, तो बॉडी को खाना पचाने के लिए काफी मेहनत करनी होती है। ऐसे में बदहजमी या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो जाती है। बहरहाल, सोने से पहले हर्बल चाय पीने को काफी सपोर्ट किया जाता है। कहा जाता है कि सोने से पहले हर्बल टी पीने से नींद अच्छी आती है और अगली सुबह फ्रेश फील करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अजवाइन और सौंफ की बनी चाय भी रात को सोने से पहले पीनी सही होती है? आइए, जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक  सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) क्या कहते हैं?

रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से क्या होता है?- How To Make Saunf And Ajwain Tea

What happens when you consume ajwain and saunf tea before bedtime 1 (7)What happens when you consume ajwain and saunf tea before bedtime 1 (7)

रात को सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीना काफी लाभकारी हो सकता है और इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे-

डाइजेशन में सुधारः अजवाइन और सौंफ दोनों डाइजेशन एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ा देते हैं। ये खाए हुए भोजन को तोड़ते हैं, जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है। इसका मतलब है कि रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से पाचन क्रिया सहज हो जाती है।

ब्लोटिंग और गैस में कमीः आयुर्वेद में अजवाइन और सौंफ को वातहर कहा जाता है। ये ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो कि गैस को खत्म करने या शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं। इसके अलावा, सौंफ में ऐसे तत्व भी होते हैं, जो पेट के मसल्स को रिलैक्स करती हैं। इससे ब्लोटिंग और गैस की समस्या से बचाव में भी मदद मिलती है।

एसिडिटी में कमीः अगर आप रात को सोने पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीते हैं, तो इसकी वजह से एसिडिटी की समस्या में भी कमी आती है। दरअसल, सौंफ में ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट के एसिड के स्तर को कम करता है और सीने में हो रही जलन में कमी करता है। यही नहीं, अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से एसिड रिफ्लक्स की दिक्कतें भी दूर होती हैं।

नींद में सुधारः अजवाइन और सौंफ की चाय पीने से नींद बेहतर होती है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्यांकि दोनों ऐसे गुणों से भरपूर है, जो नर्वस सिस्टम को सूदिंग और शांत करने वाले प्रभाव प्रदान करता है। इससे आप रिलैक्स फील करते हैं, तनाव कम होता और रात को नींद अच्छी आती है।

कब न पिएं अजवाइन और सौंफ की चाय

वैसे तो अजवाइन और सौंफ की चाय सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। फिर भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे-

  1. गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें। खासकर, अजवाइन का अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भाशय से जुड़ी समस्या हो सकती है।
  2. लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी अजवाइन और सौंफ की चाय सोने से पहले नहीं पीनी चाहिए। इससे चक्कर आना, कमजोरी जैसी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं।
  3. अल्सर और पहले से एसिडिटी की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचने चाहिए।
  4. अगर किसी को अजवाइन और सौंफ से एलर्जी है, तो उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

सोने से पहले अजवाइन और सौंफ की चाय पीसे पाचन क्षमता में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। ये बात अलग है कि अगर किसी को पहले से ही कोई गंभीर परेशानी है, तो उन्हें अजवाइन और सौंफ की चाय को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • जीरा सौंफ और अजवाइन पाउडर खाने के क्या फायदे हैं?

    जीरा सौंफ और अजवाइन पाउडर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, जैसे पाचन में सुधार होता है, गैस बनने की समस्या कम होती है, आंतों की गतिशीलता बढ़ती है और हल्के कब्ज में भी यह कारगर तरीके से काम करता है।
  • सोने से पहले सौंफ की चाय पीने के क्या फायदे हैं?

    सोने से पहले सौंफ की चाय पीने से शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। सौंफ की चाय पेट की परेशानियों को दूर करने, सूजन कम करने और दस्त से राहत दिलाने में भी कारगर तरीके से काम करता है।
  • सौंफ और अजवाइन का पानी कब पीना चाहिए?

    सौंफ और अजवाइन का पानी आप सुबह उठकर खाली पेट पी सकते हैं। आप चाहें, तो इसमें जीरा और मेथी भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

Read Next

→ सर्दियों में गुड़- चना खाने के 7 बेहतरीन फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2025 11:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 29, 2025 11:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 29, 2025 11:25 IST

    Published By : Meera Tagore