Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Doctor Verified

खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। जानें आयुर्वेद के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन कैसे फायदेमंद है।

Roasted Ajwain and Saunf After Meal: उम्र बढ़ने के बाद पाचन क्रिया धीमी होती जाती है। ऐसे में कई लोग खाने के बाद चूर्ण या अजवाइन खाना पसंद करते हैं। क्योंकि इससे खाना आसानी से पच जाता है और पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। अजवाइन और सौंफ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से पाचन अग्नि स्वस्थ रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। अजवाइन को गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। जबकि सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग भुनी अजवाइन और सौंफ का सेवन एक साथ करते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है। इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।

1 (57)

खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ खाने के फायदे- Benefits of Eating Roasted Ajwain and Saunf After Meal

एक्सपर्ट के मुताबिक भुनी अजवाइन और सौंफ खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं-

पित्त की समस्या में खा सकते हैं

अजवाइन की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए जिन लोगों को पित्त की समस्या रहती है उनके लिए इसे खाना नुकसानदायक हो सकता है। जब अजवाइन का सेवन भूनकर किया जाता है, तो इसमें मौजूद अर्क पित्त को नहीं उभारते हैं। इस तरह से यह पित्त की समस्या के लिए भी फायदेमंद होगी।

एसिडिटी कम होती है

जिन लोगों को अजवाइन खाने से एसिडिटी होती है, उनके लिए भुनी अजवाइन खाना फायदेमंद होगा। क्योंकि भूनकर खाने से इसमें मौजूद अर्क कम होता है, जो एसिडिटी पैदा करता है। खाने के बाद इसका सेवन करने से ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत मिलती है। वहीं, सौंफ की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडा रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें- Ajwain in Diabetes: क्या अजवाइन ब्लड शुगर कंट्रोल करता है? जानें एक्सपर्ट से

पाचन अग्नि बढ़ती है

अजवाइन के सेवन से पाचन अग्नि बढ़ती है और खाना जल्दी पचता है। जिन लोगों की पाचन अग्नि धीमी है और खाना धीरे-धीरे पचता है। उनके लिए भी भुनी अजवाइन और सौंफ का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह कॉम्बिनेशन खाने को पचाकर आंतों के नीचे लेकर लेकर आता है। इससे पेट में गैस नहीं अटकेगी, साथ ही ब्लोटिंग भी नहीं होगी।

भूख बढ़ती है

जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए भी यह कॉम्बिनेशन फायदेमंंद है। भुनी अजवाइन और सौंफ पाचन अग्नि बढ़ाकर भूख बढ़ाने में मदद करते हैं। इनके सेवन से खाना ठीक से पचता है और भूख भी बढ़ती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • एक्सपर्ट के अजवाइन और सौंफ का कॉम्बिनेशन फायदेमंंद है। लेकिन इसे अपने अग्नि बल के मुताबिक खाना चाहिए-
  • जिन लोगों को पित्त दोष की समस्या रहती है उन्हें सिर्फ आधा या एक ग्राम तक इसकी मात्रा का सेवन करना है।
  • जिन लोंगों को ब्लोटिंग या एसिडिटी रहती है, वो तीन ग्राम से पांच ग्राम इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें- क्या अजवाइन सर्दी-जुखाम दूर करने के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना भुनी अजवाइन को सौंफ के साथ मिलाकर खाना क्यों फायदेमंद है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Read Next

हाई बीपी को कम करने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं मेथी, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2025 18:32 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content