Expert

Ajwain in Diabetes: क्या अजवाइन ब्लड शुगर कंट्रोल करता है? जानें एक्सपर्ट से

Ajwain in Diabetes In Hindi: अजवाइन का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। लेकिन, यह कैसे होता है, जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
Ajwain in Diabetes: क्या अजवाइन ब्लड शुगर कंट्रोल करता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Ajwain Reduce Blood Sugar In Hindi: अजवाइन का इस्तेमाल भारतीय घरों में कुकिंग के लिए बहुत होता है। हर घर में अजवाइन पाई जाती है। अजवाइन न सिर्फ खाने के स्वाद में बढ़ोत्तरी करती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मौजूद हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अजवाइन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। असल में, इसमें ऐसे एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार कर ब्लोटिंग और गैस बनने जैसी दिक्कतों को दूर करते हैं। यही नहीं, अजवाइन की मदद से संक्रमण से बचाव होता है और सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाने में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ लोगों का मनना है कि अजवाइन खाने से ब्लड शुगर का स्तर कम किया जा सकता है। सवाल है, क्या वाकई अजवाइन की मदद से ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव हो सकता है? इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं।

क्या अजवाइन से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है?- Does Ajwain Reduce Blood Sugar In Hindi

does ajwain reduce blood sugar 01 (1)

अजवाइन, जिसे हम अंग्रेजी में कैरम सीड्स के नाम से जानते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए वाकई बहुत लाभकारी है। हमारे यहां पारंपरिक रूप से भी अजवाइन का खूब उपयोग किया जाता है। अजवाइन एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें थाइमोल और कार्वाक्रोल नाम के एसेंशियल ऑयल होते हैं। इसमें मौजूद ये तमाम तत्व ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अजवाइन से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति के ब्लड शुगर का स्तर में अक्सर उतार-चढ़ाव बना रहता है, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। सिर्फ अजवाइन की मदद से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल नहीं किया सकता है। इसलिए, डायबिटीज के रोगियों को इसे इलाज के तौर पर उपयोग नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी की समस्या दूर करेगा हल्दी-अजवाइन का पानी, जानें बनाने का तरीका

अजवाइन किस तरह ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है?

अजवाइन में होते हैं एंजाइम्स

अजवाइन, खासकर अजवाइन के तेल में एंजाइम्स होते हैं। यह एंजाइम्स कार्बोहाइड्रेट को कई टुकड़ों में तोड़ देता है। यही कारण है कि जब भी आप अजवाइन या इसके तेल का सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट आने लगती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी का बढ़ना

अजवाइन का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर इसलिए भी कम होता है, क्योंकि इसकी वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। अजवाइन में थाइमोल नाम का कांपउंड होता है, जो कि सेल्स द्वारा ग्लूकोज लेने को बेहतर करता है और इंसुलिन स्राव को स्टिमुलेट करता है। यही नहीं, अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी भी होती है। ये सभी चीजें अजवाइन को इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने के लिए सहायक बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट साफ नहीं होता तो इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन, मिलेगा आराम

वजन संतुलित होना

ब्लड शुगर के बढ़ने की दिक्कत ज्यादातर मोटापे से ग्रस्त लोगों को होती है। वहीं, अजवाइन का सेवन करने से मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है। असल में, अजवाइन की मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और पाचन क्षमता को भी बढ़ाता है। यही नहीं, अजवाइन की मदद से ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। जब वजन नियंत्रित रहता है, तो ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।

ब्लड शुगर को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन कैसे करें

  1. आटे में अजवाइन में मिक्स करके इसकी रोटी बनाकर खाई जा सकती है।
  2. अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। डिनर के बाद और रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
  3. अजवाइन की चाय भी ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में उपयोगी साबित होती है।

कृपया नोट करेंः लंबे समय तक अजवाइन का सेवन करने से बचें। अगर इसका सेवन करना है, तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट की सलाह लें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाएं इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, अगर कोई बीमारी है, तो भी इसका सेवन करना सही नहीं होगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सच में ग्रिल्ड फूड्स खाने से कैंसर हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer