Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

अल्सर में सुबह गर्म पानी पीना सही या गलत? एक गलती बढ़ा सकती है दर्द

अल्सर पेट या आंतों की अंदरूनी परत में होने वाला घाव होता है, जो लंबे समय तक ठीक न हो तो गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। यहां जानिए, क्या अल्सर में सुबह गर्म पानी पी सकते हैं?

वजन घटाने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक, गर्म पानी को सेहत का आसान फॉर्मूला माना जाता है लेकिन क्या यह आदत हर किसी के लिए फायदेमंद होती है? खासकर उन लोगों के लिए, जो अल्सर जैसी गंभीर पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार लोग बिना सोचे-समझे हेल्थ टिप्स को अपनाते हैं और बाद में पेट में जलन, दर्द या उल्टी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। अल्सर पेट या आंतों की अंदरूनी परत में बना ऐसा घाव है, जो बहुत संवेदनशील होता है। ऐसे में छोटी-सी गलती भी दर्द को बढ़ा सकती है। कुछ लोगों को सुबह गर्म पानी पीने से राहत मिलती है, जबकि कुछ को इससे परेशानी और ज्यादा महसूस होती है। यही वजह है कि अल्सर के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या सुबह गर्म पानी पीना सुरक्षित है या नहीं? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की-

क्या अल्सर में सुबह गर्म पानी पी सकते हैं? - Can an ulcer patient drink hot water

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अल्सर की स्थिति हर मरीज में अलग-अलग हो सकती है, इसलिए सभी के लिए एक ही नियम लागू नहीं किया जा सकता। अल्सर के मरीजों को सुबह की दिनचर्या पर खास ध्यान देना चाहिए। खाली पेट तीखा, खट्टा या बहुत गर्म कुछ भी लेने से बचना चाहिए। हल्का, सुपाच्य और पेट को ठंडक देने वाले विकल्प बेहतर रहते हैं। साथ ही तनाव से बचना, समय पर भोजन करना और नींद पूरी लेना भी अल्सर के इलाज में अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या मील स्किप करने से हो सकता है अल्सर, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

हल्के अल्सर में गुनगुना पानी कब फायदेमंद

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को हल्के स्तर का अल्सर है और पेट में जलन या दर्द नहीं रहता, तो सुबह गुनगुना पानी पीना कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को धीरे-धीरे एक्टिव करता है और पेट में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या कम हो सकती है, जो कई बार अल्सर के दर्द को बढ़ा देती है। हालांकि पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे पेट की संवेदनशील परत पर असर पड़ सकता है।

गंभीर अल्सर में गर्म पानी क्यों बन सकता है नुकसानदायक

अगर अल्सर ज्यादा गंभीर हो, घाव गहरे हों या बार-बार जलन, दर्द और उल्टी जैसी शिकायत रहती हो, तो सुबह गर्म पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि गर्म पानी पेट में मौजूद पित्त को और भड़का सकता है, जिससे अल्सर के घावों में जलन बढ़ जाती है। इससे दर्द तेज हो सकता है और घाव भरने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। ऐसे मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के गर्म पानी पीने से बचना चाहिए।

Can an ulcer patient drink hot water

इसे भी पढ़ें: अल्सर में लाजवंती के क्या फायदे होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

डॉक्टर की सलाह

अल्सर कोई एक जैसी बीमारी नहीं है। किसी को हल्का अल्सर हो सकता है तो किसी को क्रॉनिक अल्सर की समस्या हो सकती है। इसलिए यह तय करना कि सुबह गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं, केवल डॉक्टर ही सही तरीके से बता सकते हैं। डॉ. श्रेय शर्मा साफ कहते हैं कि अगर अल्सर ज्यादा है, तो खुद से किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले आयुर्वेदिक या एलोपैथिक डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। गलत आदतें अल्सर को और बिगाड़ सकती हैं।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, यह कहना गलत होगा कि हर अल्सर का मरीज सुबह गर्म पानी पी सकता है या नहीं पी सकता। हल्के अल्सर में गुनगुना पानी कुछ लोगों के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन गंभीर अल्सर में यह समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए सबसे जरूरी है कि अपनी अल्सर की स्थिति को समझें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सुबह पानी पीने की आदत बनाएं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पेट में अल्सर होने का कारण क्या है?

    गलत खानपान, ज्यादा तनाव, दवाओं का ज्यादा सेवन, शराब-सिगरेट की आदत और पाचन तंत्र की गड़बड़ी अल्सर के प्रमुख कारण माने जाते हैं।
  • क्या अल्सर पूरी तरह ठीक हो सकता है?

    सही समय पर इलाज, दवाओं, बैलेंस डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव से अल्सर ठीक हो सकता है। लापरवाही करने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
  • हमें कैसे पता चलेगा कि हमें अल्सर है?

    पेट में जलन, दर्द, खाली पेट दर्द बढ़ना, उल्टी, मतली, भूख न लगना, एसिडिटी अल्सर के संकेत हो सकते हैं।

Read Next

घर में पौधे लगाने से सच में कम होता है तनाव? जानें साइंस और डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 08, 2026 15:32 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 08, 2026 15:32 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 08, 2026 15:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content