गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Summer Foods To Stay Cool: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में बदलाव करने जरूरी हैं। जानें इस दौरान डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


What To Eat In Summer To Keep Body Cool: गर्मियों के दौरान डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान वातावरण में तापमान अधिक रहता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन होने का खतरा ज्यादा रहता है। वहीं गर्मियों में अगर गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। ठंडी तासीर वाली चीजें न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, बल्कि इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे आपको एक्टिव रहने में मदद मिलती है। साथ ही आपको लू लगने की समस्या नहीं होती है। हमारे घर पर ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।

food

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं ये चीजें- What To Eat In Summer To Keep Body Cool

सब्जा सीड्स- Sabja Seeds

सब्जा सीड्स तुलसी के पौधे से मिलने वाले बीज हैं। इन्हें पानी या काढ़े में मिलाकर सेवन किया जाता है। इनकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इन्हें गर्मियों के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसके सेवन से गर्मियों में पाचन संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है। ये कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी असरदार होते हैं। ये बीज वेट लॉस करने के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। 

गुलकंद- Gulkand

गुलकंद को ज्यादातर पान या लस्सी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद आवश्यक गुण पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। डाइट में गुलकंद एड करने से बॉडी से टॉक्सिन्स भी बाहर आते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

पेपरमिंट टी- Peppermint Tea

शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पेपरमिंट टी का सेवन भी कर सकते हैं। पीरियड्स में होने वाली समस्याओं में भी यह फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर का तापमान नॉर्मल होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। जिन लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है, उनके लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। 

सत्तू- Sattu Drink

सत्तू को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे शरीर में इंसुलिन भी कंट्रोल रहता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए लू चलने पर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। सत्तू में प्रोटीन भी अधिक मात्रा में होता है जिससे आपका डेली प्रोटीन इनटेक पूरा हो सकता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। यह वजन घटाने और शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए भी जरूरी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खुद को रखना है ठंडा तो करें ये 3 काम, गर्मी से मिलेगी राहत

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो इनका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। 

Read Next

गर्मियों में गुड़ खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 3 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version