Ayurvedic Tips To Stay Cool In Summer: गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। इस समय धूल, पसीने और लू के कारण कई बार तबियत खराब होने की समस्या बढ़ जाती है। कई बार लू लगने के कारण सिरदर्द, पेट दर्द और बुखार आदि होने का जोखिम भी बढ़ता है। आयुर्वेद के अनुसार ये मौसम पित्त का मौसम है। ऐसे में इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने से पाचन तंत्र दुरुस्त होने के साथ लू से भी बचाव होता है। बहुत से लोग गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए केवल ड्रिंक्स का सेवन करते हैं लेकिन कई बार इतना काफी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।
1. छाछ का सेवन
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए नियमित रूप से दिन के समय छाछ का सेवन करें। छाछ शरीर को ठंडा रखने के साथ शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखती है। छाछ शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को कम करता हैं।
2. गर्म चीजों का सेवन कम करे
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्म चीजों का सेवन कम से कम करें। जैसे कि खट्टे खाद्य पदार्थ, चुकंदर, गाजर, लहसुन, मिर्च, टमाटर, नमकीन पनीर और खट्टी क्रीम से परहेज करें। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए ज्यादा मात्रा में सलाद खाएं और नॉन वेज खाने से बचें।
3. नारियल तेल
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में नहाने से पहले नारियल तेल से शरीर की मसाज करें। ऐसा करने से टैनिंग कम होगी और शरीर सेवस्थ रहेगा।
इसे भी पढ़ें- गर्मी की वजह से होने वाले सिरदर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्दी मिलेगा आराम
4. एक्सरसाइज
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन के समय एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। दिन के समय धूप काफी तेज होती है। ऐसे में एक्सरसाइज करने ले लू लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है और तबियत खराब भी हो सकती है। गर्मी में सुबह के समय एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
5. हाइड्रेट रहें
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। हाइड्रेट रहने से गर्मी से बचाव होने के साथ बीमार होने की संभावना कम होती है। पानी पीने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और सत्तू का शरबत का सेवन किया जा सकता हैं।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को करें। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, पेट में बनी रहेगी ठंडक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version