Ayurvedic Summer Drinks To Beat The Heat: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी में चलने वाली लू और धूप शरीर में पानी की कमी को बढ़ाते हैं। अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम और केमिकल युक्त ड्रिंक्स का सेवन करते है,जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई बार शुगर लेवल को भी बढ़ाती हैं। इन ड्रिंक्स मिलने वाले कलर कई तरह के बीमारियों के जोखिम को बढ़ाते हैं। ऐसे में गर्मियों में अगर आप शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो कुछ ड्रिंक्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये ड्रिंक्स शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखेंगी। आइए जानते हैं गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाली आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के बारे में।
जौ का पानी
गर्मी में जौ का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी में इसका सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। Doctor Rekha Ayurveda में छपे एक आर्टिकल के अनुसार गर्मी में ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है यूटीआई से बचाव और किडनी डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है। गर्मी में ये पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते है और शरीर डिटॉक्स होता है।
गन्ने का रस
गन्ने का रस आयुर्वेद में एक और लोकप्रिय ड्रिंक है। गन्ने का रस शरीर की गर्मी को कम करने के साथ शरीर में पित्त दोष को कम करने में मदद कर सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है। लेकिन ध्यान रखें कि गन्ने के जूस को संयमित मात्रा में ही पिएं।
धनिये के बीज का पानी
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए धनिये के बीज का भी पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर में पित्त दोष को कम करने और शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है। धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में किन तेलों से ऑयल पुलिंग कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
लौकी का रस
लौकी का रस शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। गर्मियों में इसको पीने से शरीर और दिमाग ठंडा रहता है। लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को ब्लेंड करें और रस को छान लें। अब इस जूस को छोटे शॉट में पिएं। हालांकि, ध्यान रखें इस जूस को ज्यादा मात्रा में पीने से बचें।
नारियल का पानी
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी एक अच्छा ऑप्शन है। नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ स्किन को नेचुरल तौर पर ग्लोइंग बनाता है। नारियल पानी गर्मियों में शरीर के लिए बहुत फा्यदेमंद होता है।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ये आयुर्वेदिक ड्रिंक्स पी जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन ड्रिंक्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik