गन्ने का रस पीने और चेहरे पर लगाने से दूर होती हैं स्किन की ये 4 समस्याएं

गन्ने का रस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे स्किन और बालों की परेशाानियां भी दूर हो सकती हैँ। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
गन्ने का रस पीने और चेहरे पर लगाने से दूर होती हैं स्किन की ये 4 समस्याएं

तपती धूप में 1 गिलास गन्ने का जूस पीने से आपकी थकान और प्यास तुरंत दूर हो जाती है। यह हमारे शरीर को एक्टिव और हाइड्रेट रखने में मददगार होता है। गन्ने का जूस कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, प्रोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम और विटामिन इत्यादि से भरपूर होता है। गन्ने का जूस न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर (Can I use sugarcane on my face?) करने में भी प्रभावी होता है। जी हां, गन्ने का जूस स्किन और बालों पर लगाने से आपको काफी फायदे हो सकते हैं। आज हम इस लेख में गन्ने का जूस लगाने और पीने से स्किन (Sugarcane Benefits for skin ) और बालों को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। 

1. एक्ने की परेशानी करे दूर (sugarcane for acne)

गन्ने का जूस पीने (benefits of drinking sugarcane juice for skin) से एक्ने यानि मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है। इसमें मौजूद गुण स्किन से ऑयल निकालने में प्रभावी होता है। साथ ही यह हर टाइप की स्किन वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से गन्ने का जूस पीने से मुंहासों की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। गन्ने का जूस रोमछिद्रों में बैक्टीरिया और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करके मुंहासों की परेशानी दूर करता है। पीने के साथ-साथ गन्ने के रस का इस्तेमाल चेहरे पर भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - पुरुषों की कई परेशानियों को दूर कर सकता है गन्ने का जूस, जानें सेवन का तरीका

चेहरे पर कैसे लगाएं गन्न्ने का रस ? (How do you use sugarcane for acne?)

गन्ने का जूस पीने के साथ-साथ स्किन (sugarcane juice for skin whitening) पर लगाया भी जा सकता है। एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए गन्ने का जूस चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें। अब इसमें गन्ने का रस मिलाएं। दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन पर चमक (s sugarcane good for skin) आ सकती है। 

2. झुर्रियों की समस्या करे दूर (sugarcane for Wrinkles)

गन्ने का जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। इसके अलावा गन्ने का जूस बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी होता है। नियमित रूप से गन्ने का रस पीने से आपकी त्वचा को जवां और कोमल रहती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड्स स्किन को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव कर सकता है। साथ ही यह स्किन की कोशिकाओं को रिपेयर करने में आपकी मदद कर सकता है। 

झुर्रियों के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं गन्ने का जूस ( How do you use sugarcane for premature signs of ageing? )

झुर्रियों और फाइन-लाइंस ( Sugarcane Juice For Glowing Skin ) की परेशानी को दूर करने के लिए गन्ने का रस चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गन्ने के रस को रुई पर लगाएं। अब इस रुई से अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। करीब 10 से 20 मिनट के लिए गन्ने का रस चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होंगे। 

3. दाग-धब्बे करे दूर (Sugarcane for dark spots)

गन्ने का जूस पीने से स्किन से दाग-धब्बों की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, गन्ने के जूस में ग्लाइकोलिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है और काले धब्बों को कम करने में मदद आपकी मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में लू, अपच जैसी कई समस्याओं से बचाता है गन्ने का सिरका, डॉक्टर से जानिए इसके 14 फायदे, नुकसान और उपयोग

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं गन्ने का जूस (How do you use sugarcane for dark spots)

अपना चेहरा धोने के बाद, केवल प्रभावित क्षेत्रों पर या पूरे चेहरे पर गन्ने के रस को कॉटन बॉल से लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और एक मुलायम तौलिये से साफ कर लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस रस को सप्ताह में कम से कम तीन बार लगाएं।

4. बालों की ग्रोथ करे बेहतर (Sugarcane Juice for Hair Growth)

गन्ने का जूस न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आपके बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। साथ ही यह बालों के टेक्चर को भी बेहतर कर सकता है। 

दरअसल, गन्ने के रस में उच्च नमी की मात्रा होती है, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशनिंग करती है। यह स्कैल्प को भी पोषण देता है, जिससे स्कैल्प का रूखापन दूर होता है।

बालों पर कैसे लगाएं गन्ने का रस (How to Apply Sugarcane on Hair)

बालों पर गन्ने का रस आप सीधे तौर पर लगा सकते हैं। इसके अलावा दही के साथ मिक्स करके भी गन्ने का रस लगाया जा सकता है। 

गन्ने का जूस स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको इससे एलर्जी है, तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Read Next

चेहरे की त्वचा से पपड़ी जैसा झड़ना है फेशियल डैंड्रफ का संकेत, एलोवेरा है इसका आसान घरेलू इलाज

Disclaimer