गन्ना भारत में मिलने वाले कुछ खास फसलों में से एक है। यहां लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और इसकी मीठे स्वाद का लुफ्त उठाते हैं। खास बात ये है कि सर्दियों की शुरुआत से लेकर होली तक आने वाले सभी त्योहारों में इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसे खाया जाता है या इसके रस को पिया जाता है। गन्ने की जूस या गन्ने का रस शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। पर सवाल ये है कि क्या हम रोज पी सकते हैं गन्ने का जूस (Can I drink sugarcane juice daily)? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें, तो हां, आप गन्ने का जूस रोज पी सकते हैं। अगर रोज नहीं पी पाते हैं, तो इसे 1 हफ्ते में 3 बार तो जरूर पिएं। इसके अलावा गन्ने के जूस पीने का एक सही समय भी है, जिस दौरान इसे पीने से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। तो, आइए रुजुता दिवेकर से जानते हैं गन्ने का जूस पीने का सही समय (best time to drink sugarcane juice) और गन्ने का जूस पीने के फायदे (sugarcane juice benefits)
गन्ने का जूस पीने का सही समय (best time to drink sugarcane juice)
गन्ने का जूस सर्दियों के मौसम में आता है। इसलिए इस मौसम में गन्ने का जूस ताजा होता है। रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) की मानें, तो गन्ने का जूस रोज न पिएं। पर आप इसे सप्ताह में 3 बार पिएं और हर बार इसे दोपहर के समय में ही पिएं। यानी कि इसे दोपहर के 12 बजे से पहले ही पिएं क्योंकि एक पित्त शांत करने वाली ठंडी चीज है। साथ ही एक बात का और ध्यान रखें कि जब भी गन्ने का जूस पिएं बैठ कर ही पिएं।
इन 5 परेशानियों से निजात दिला सकता है गन्ने का जूस
1. कमजोर इम्यूनिटी
गन्ना का जूस शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद (sugarcane juice benefits) है। ये शरीर को ठंडा करता है और आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। जैसे कि ये एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि शरीर को बीमारियों से बचाए रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसमें छोटे-छोटे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
इसे भी पढ़ें : मस्तिष्क से लेकर वजन घटाने तक फायदेमंद है तिलापिया मछली (Tilapia Fish) का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके 7 फायदे
2. ब्लोटिंग
ये ब्लोटिंग यानी पेट में सूजन की परेशानी को दूर करता है। साथ ही जिन लोगों को कब्ज की परेशानी होती है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है। साथ ही ये आपके किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये शरीर से वेस्ट को बाहर निकालता है और इससे प्रोसेस को स्मूद बनाता है।
3. पेशाब की कमी या जलन
गन्ने का रस डाइयूरेटिक (diuretic)है, यानी कि इसे पीते ही आपको पेशाब लग जाएगा। इसलिए अगर आपको पेशाब में जलन है या पेशाब की कमी महसूस हो रही है, तो आप इसे पी सकते हैं। साथ ही ये आपके कब्ज को भी दूर करेगा और आपके पाचनतंत्र को सही रखेगा।
इसे भी पढ़ें : Grapeseed Oil: दिल और दिमाग को स्वस्थ रखता है अंगूर के बीजों से तैयार तेल, जानें इसके 8 फायदे और कुछ नुकसान
4.पीलिया
गन्ने का जूस कई सालों के पीलिया (Jaundice) से पीड़ित लोगों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।दरअसल ये एक नेचुरल डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है। ये लीवर को साफ रखता है और इसे मजबूत बनाता है।
5. इनफर्टिलिटी
गन्ने जूस इनफर्टिलिटी से बचाने और फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। महिला हो या पुरुष ये दोनों के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये नई माओं में स्तन के दूध को बढ़ाने में मदद करता है।
गन्ने का जूस आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। ये स्किन में एक्ने की परेशानी को जहां दूर करता है, वहीं ये बालों में डैंड्रफ की परेशानियों को भी दूर करता है। इस तरह अगर आप अपने बालों और स्किन को स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो गन्ने का जूस पिएं। साथ ही लड़कियों के लिए भी गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद है। आप इसे पीरियड्स आने से एक हफ्ता पहले पी सकते हैं। इसके अलावा गन्ने का जूस उन महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें पीरियड्स के दूसरे दिन दर्द और क्रैंप्स होते हैं। तो, गन्ने का जूस पिएं और इसके इन सभी लाभों का फायदा उठाएं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version