वर्तमान में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। दरअसल, पुराने समय में जब कोई सेलिब्रेशन होता था तो लोग घर में पका हुआ टेस्टी खाना पसंद करते थे तो वहीं आज के समय में लोग सेलिब्रेशन के लिए रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि रेस्टोरेंट में खाना ज्यादा बनाकर स्टोर किया जाता है और ऑर्डर आने पर तुरंत सर्व कर दिया जाता है। ऐसे में रखे हुए खाने के कारण लोगों को पेट की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज के समय में शहरों में रहने वाले कई बच्चों को ये पता भी नहीं होगा कि चिरौंजी कैसी होती है लेकिन छोटे शहरों और कस्बों में चिरौंजी का इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से किया जाता है। दरअसल, छोटी से दिखने वाली चिरौंजी पेट की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) पेट के लिए चिरौंजी खाने के फायदे बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी चिरौंजी का सेवन करना शुरू कर देंगे।
पेट के लिए चिरौंजी खाने के फायदे - Chironji Benefits For Stomach
चिरौंजी बीज आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना जाता है, जिसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो पेट के रोगों को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। चिरौंजी में प्रोटीन, विटामिन, खनिज तत्व और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
1. छोटे से दिखने वाले चिरौंजी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है। चिरौंजी में मौजूद गुण पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं और गैस, अपच की समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Gut Health Problems: आंतों से जुड़ी समस्याएं होने पर नजर आते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज
2. चिरोंजी में मौजूद प्रोटीन और विटामिन्स आमाशय के स्वास्थ्य (Stomach health) को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे उसकी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
3. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए भी चिरौंजी का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। चिरौंजी के बीज में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: Stomach Gas: पेट की गैस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 स्वस्थ आदतें, मिलेगी राहत
4. चिरौंजी के बीज पेट की अपचन समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। यह पाचन सुधारक और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
5. चिरौंजी के बीज पेट के पाचन को सुधारने में मदद करते हैं और अच्छी डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाए रखते हैं।
चिरौंजी का सेवन कैसे करें? - How To Use Chironji Seeds
आयुर्वेद में बताया गया है कि चिरौंजी के बीजों को एक दिन में 3-5 ग्राम से ज्यादा नहीं लेना चाहिए, एक बार में ज्यादा चिरौंजी के सेवन से बचें। चिरौंजी के बीजों को दूध, दही या फलों के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इन तरीकों से चिरौंजी का सेवन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभकारी भी होगा। इसके अलावा आप चिरौंजी का सेवन खीर में डालकर भी कर सकते हैं।
नियमित रूप से सीमित मात्रा में चिरौंजी का सेवन न केवल पेट संबंधित समस्याओं को दूर कर सकता है, बल्कि आपके सामान्य स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में सहायक हो सकता है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version