Expert

पेट के लिए फायदेमंद होता है शहतूत, डाइट में जरूर करें शामिल

गर्मियों के मौसम में मल्बेरी यानी शहतूत का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। यहां जानिए, पेट के लिए शहतूत के फायदे क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के लिए फायदेमंद होता है शहतूत, डाइट में जरूर करें शामिल


गर्मियों के मौसम में फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्मियों में शरीर को फिट और हेल्दी रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों के साथ ज्यादा पानी की जरूरत भी होती है। शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप तरबूज, खरबूजा, शहतूत और खीरा जैसे फलों का सेवन करें, जिससे कि आपके शरीर को पोषण भी मिले और आप हाइड्रेटेड भी रहें। गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप मल्बेरी यानी शहतूत का सेवन जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि छोटे-छोटे दिखने वाले शहतूत पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। शहतूत न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पेट के लिए लाभदायक भी होते हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) पेट के लिए शहतूत के फायदे, इसे खाने का सही समय और तरीके बता रही हैं।

पेट के लिए शहतूत के फायदे -  Benefits Of Mulberry For Stomach

1. छोटे से दिखने वाले खट्टे-मीठे फल शहतूत में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज को दूर करता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए शहतूत का सेवन लाभदायक हो सकता है।

2. गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण पेट दर्द और पेट खराब होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शहतूत का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शहतूत की तासीर ठंडी होती है, जो हीट स्ट्रोक से आपको बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट में कीड़ा होने की समस्या से हैं परेशान, तो रोजाना पिएं मेथी के बीज का पानी, मिलेगा आराम

3. शहतूत का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। दरअसल, यह ताजगी और ठंडक प्रदान करने वाला फल होता है, जो कि गर्मियों में पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में सहायक हो सकता है।

mulberry

4. विटामिन C से भरपूर शहतूत गट हेल्थ को बेहतर करने में भी सहायक होता है, इसका सेवन करने से आंतों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

5. गर्मियों में शहतूत का नियमित सेवन पेट में होने वाली सूजन को कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकता है। आयरन, कैल्शियम, फाइबर के साथ कई तरह के विटामिन्स से भरपूर शहतूत पेट लिए लिए फायदेमंद होते हैं।

6. शहतूत के सेवन से पाचन सिस्टम बेहतर हो सकता है, जिससे शरीर को पोषण भी मिलता है और सुबह मल त्याग में समस्या नहीं होगी।

7. वर्तमान समय में खराब खानपान के कारण अक्सर लोग पेट के अल्सर से परेशान रहते हैं। इस समस्या में भी शहतूत का सेवन लाभदायक होता है। शहतूत के सेवन से पेट के अल्सर को रोकने में मदद मिल सकती है।

8. खट्टे-मीठे शहतूत में विटामिन C के साथ कई तरह के जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि पेट के इंफेक्शन से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बेहतर होती है, जिससे शरीर संक्रमणों से बच सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट के बल लेटकर रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, पाचन और शरीर रहेगा हमेशा स्वस्थ

शहतूत का सेवन कैसे करें? - What Is The Best Way To Eat Mulberries

एक बार में आप मुट्ठीभर शहतूत का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे बेस्ट समय सुबह का है। हालांकि, आप इसका सेवन सूरज ढलने से पहले तक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर को शहतूत का भरपूर लाभ मिलेगा। शहतूत का सेवन करने से पहले आपको इसको अच्छे से धो कर साफ करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के कीटाणुओं इस पर न रहें। इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा मे इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।

शहतूत के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इस फल को अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

ALl Images Credit- Freepik

Read Next

मल त्याग को आसान बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, कब्ज से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer