Doctor Verified

गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, शरीर में भी बनी रहेगी ठंडक

Ayurvedic Tips For Healthy Stomach In Summer: गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, शरीर में भी बनी रहेगी ठंडक


Ayurvedic Tips For Healthy Stomach In Summer: गर्मी में शरीर को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। गर्मी में शरीर का ध्यान न रखने के कारण पेट खराब होने के साथ लू की लगने की समस्या भी कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर लोग गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए कई प्रयत्न करते हैं, लेकिन कई बार फिर भी पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। गर्मी में कमजोर पाचन की वजह से पेट खराब, एसिडिटी,एसिड रिफ्लक्स और अपच जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इन समस्याओं के कारण न, तो व्यक्ति ठीक से कुछ खा पी पाता है और कई बार वह बाहर जाने से भी हिचकता है, जिससे रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को किया जा सकता हैं। ये उपाय करने से पेट को ठंडक मिलेगी और खाना पचाने में मदद मिलेगी। गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए किन आयुर्वेदिक उपायों को करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।

1.दोपहर का भोजन अच्छे से करे

गर्मी में पेट को हेल्दी रखने के लिए रात को हैवी भोजन करने से बचें बल्कि दोपहर में किए जाने वाले लंच को अच्छे से करें। ऐसा करने से खाना पचाने में मदद मिलेगी और पेट भी ठंडा रहेगा। लंच में आप दिन का हैवी मील भी खा सकते है,जिससे शरीर को ताकत मिलेगी।

2. भरपूर पानी पिएं

गर्मियों में पेट को हेल्दी और ठंडा रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीचा चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और पेट को साफ करने में मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में दिन भर में 2 लीटर पानी अवश्य पिएं। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन भी किया जा सकता है।

spicy food

3. ठंडे मसालों को उपयोग करे

गर्मी में पेट को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ठंडे तासीर वाले मसालों को उपयोग करें सौंफ, धनिया, मेथी, इलायची और तुलसी। इन मसालों के उपयोग से पेट हेल्दी रहने के साथ गर्मी से भी बचाव होगा। इन मसालों को खाने या काढा बनाकर पीया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, पेट में बनी रहेगी ठंडक

4. तीखी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करे

गर्मी में पेट को समस्याओं से बचाने के लिए तीखी और मसालेदाल भोजन का सेवन कम से कम करें। ये चीजें पेट में गर्मी बढ़ाने के साथ गैस, एसिडिटी और अपच को भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में गर्मी में गलती से भी इन चीजों का सेवन न करें।

5. एक्सरसाइज

गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए सुबह के समय नियमित एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से एनर्जी बूस्ट होने के साथ शरीर भी एक्टिव रहेगा। लेकिन ध्यान रखें गर्मी में सुबह के समय ही एक्सरसाइज करें। गर्मी में नियमित एक्सरसाइज के साथ स्विमिंग भी की जा सकती है।

गर्मियों में पेट को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में जरूर पिएं सौंफ और पुदीने का शरबत, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer