Cooling Herbs For Summer In Hindi: गर्मियां आते ही लोगों को पसीना आने लगता है। कई बार अधिक पसीना आने के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, गर्मी की वजह से स्किन पर रैशेज और एक्ने की परेशानी भी हो सकती है। इस दौरान शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से लोगों को पाचन संंबंधी समस्या भी हो सकती है। इस मौसम में परेशानी होने पर लोग आयुर्वेदिक उपाय (cooling herbs) को अपनाकर राहत पा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों के दौरान पित्त असंतुलन हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि आप गर्मियों के प्रकोप को कम करने के लिए डाइट में किन आयुर्वेदिक हर्ब्स (cooling summer Drinks) को शामिल कर सकते हैं।
शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए डाइट में शामिल करें आयुर्वेदिक हर्ब्स - Ayurvedic Herbs To Reduce Body Heat During Summers In Hindi
हरा धनिया
गर्मियों में आप सब्जियों में हरे धनिये का उपयोग करते ही होगें। यह आपके शरीर की गर्मी को शांत करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार हरा धनिया गर्मी के साइड इफेक्ट्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की थकान और कमजोरी को कम करते हैं। गर्मियों के दौरान आप धनिये और पुदिने की चटनी को डाइट (cooling herbs for summer) में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप धनिये को पीसकर इसके एक गिलास में मिलाएं साथ ही इसमें भूना जीरा थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा गर्मी के दौरान पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही, यह शरीर की अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा के पल्प का जूस बनाकर आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इससे गर्मियों के समय में शरीर में होने वाले परेशानियों से बचाव होता है।
तुलसी का सेवन करें
तुलसी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। इसके सेवन से खांसी, सर्दी, फ्लू और गर्मी के प्रभावों को दूर करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी शरीर की गर्मी को शांत करने में सहायक होती है। तुलसी के पत्तों को पीसकर आप नींबू पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप तुलसी का सेवन मिश्री के साथ भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का भी कार्य करती है।
पुदीना
पुदीना का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। पुदीने को आप शिकंजी, पुदीने का शरबत और चटनी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों के दिनों में पुदीने की चटनी का उपयोग सालों से किया जा रहा है। दरअसल, पुदीने में शरीर की गर्मी को शांत करने के गुण होते हैं। आप लस्सी में भी पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
खीरा
खीरे में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में खीरे का सेवन कर आप शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं। साथ ही, पूरा दिन शरीर को ठंडा रख सकते हैं। इसके लिए आप खीरे को सलाद के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, खीरे का जूस या खीरे का रायता भी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आंवला का सेवन करें
आंवला विटामिन सी से (cooling herbs for summer) भरपूर होता है। विटामिन सी से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और स्किन में होने वाले संक्रमण से बचाव होता है। आप आंवले का जूस, मुरब्बा या सब्जी में आंवला का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में नींबू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप ऊपर बताए गए हर्ब्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की गर्मी शांत होती है। यदि आपको पहले से गठिया या यूरिक एसिड की समस्या है तो ऐसे में आयुर्वेदाचार्य से सलाह के बाद ही डाइट में बदलाव करें।