Healthy Herbs for Women: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये 5 हर्ब्स, बीमारियों से होगा बचाव

कुछ हर्ब्स महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। आइये डाइटिशियन से जानते हैं महिलाओं की सेहत को फायदा पहुंचाने वाली कुछ हर्ब्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Healthy Herbs for Women: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये 5 हर्ब्स, बीमारियों से होगा बचाव


जड़ी बूटियां यानि हर्ब्स शुरुआत से ही बेहद कारगर साबित होती रही हैं। महिलाओं को अक्सर पीसीओस, सर्वाइकल और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, जिनसे निपटने के लिए वे हर्ब्स का इस्तेमाल करती हैं। कुछ हर्ब्स महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको महिलाओं के लिए कारगर साबित होने वाली कुछ हर्ब्स के बारे में बताएंगे। आइये सर्टिफाइड डाइटिशियन शिखा कुमारी से जानते हैं महिलाओं की सेहत के लिए हेल्दी होने वाली कुछ हर्ब्स के बारे में। 

मोरिंगा 

मोरिंगा यानि सहजन एक फीमेल फ्रेंडली हर्ब है, जिसे खाने से न केवल शारीरिक उर्जा बढ़ती है, बल्कि इससे हार्मोन्स का असंतुलन भी ठीक होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही जोड़ों में होने वाला दर्द भी कम होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप मोरिंगा का जूस, मोरिंगा का सूप पीने के साथ ही इसे कच्चा भी चबा सकते हैं। 

शतावरी 

शतावरी महिलाओं के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका सेवन करने से पीसीओस, पीसीओडी और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या काफी कम होती है। इसे खाने से महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा कम होने के साथ ही शारीरिक स्टैमिना और यौन क्षमता भी बढ़ती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt. Shikha Kumari (@dietitian_shikha_kumari)

अश्वगंधा 

अश्वगंधा पुरुषों के साथ ही महिलाओं की समस्या का भी रामबाण इलाज है। इसे खाने से महिलाओं में पीसीओडी और डायबिटीज होने की आशंका कम होती है। यह जड़ी बूटी महिलाओं के मासिक धर्म में सुधार करने के अलावां प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी लाभकारी होती है। 

मेथी दाने 

महिलाएं अगर मेथी दाने का सेवन करें तो यह उनकी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इस स्थिति में मेथी दाने का सेवन करने से परहेज करें। यह मेनोपॉज के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के साथ ही ब्रेस्ट मिल्क भी बढ़ाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आर्टरी ब्लॉकेज से बचने के लिए करें इन हर्ब्स का सेवन, हार्ट की बीमारी का कम होगा खतरा

वीटग्रास 

महिलाएं वीटग्रास को अपनी नियमित जीवनशैली का हिस्सा बना सकती हैं। इसे खाने या फिर इसका जूस पीने से हार्मोन्स ठीक होते हैं साथ ही इनफर्टिलिटी में भी सुधार होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है। 

Read Next

नवरात्रि व्रत के दौरान हाइड्रेटेड रहने के लिए जरूर करें ये 5 काम, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer