Best Herbs For Female Hormone Balance: लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज जड़ी-बूटियों के जरिये किया जा रहा है। आयुर्वेद में ज्यादातर बीमारियों का इलाज जड़ी-बूटियों के जरिये ही बताया जाता है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण की तरह भी काम करती हैं। इसी तरह कई जड़ी-बूटियां महिलाओं के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। महिलाओं को पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी आते हैं। इन हार्मोनल बदलावों को कंट्रोल करने और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ये जड़ी-बूटियां फायदेमंद होती हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डायटिशियन शिखा कुमारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से।
महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये खास जड़ी-बूटियां- Ayurvedic Herbs For Women's Health
मोरिंगा की पत्तियां- Moringa Leaves
महिलाओं को मोरिंगा की पत्तियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण हार्मोन्स संतुलित करने में भी मदद करते हैं। महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मोरिंगा का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। डाइट में शामिल करने के लिए आप इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा इसे व्यंजन तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सतावरी- Shatavari
सतावरी एक आवश्यक आयुर्वेदिक औषधि है, जो महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देती है। यह महिलाओं में हार्मोन्स संतुलित करने में मदद करती है, जिससे पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। अगर महिला को डायबिटीज की समस्या है, तो ऐसे में भी यह असरदार हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Healthy Herbs for Women: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं ये 5 हर्ब्स, बीमारियों से होगा बचाव
अश्वगंधा- Ashwagandha
अश्वगंधा महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करना पीसीओएस में ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पीसीओएस से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह मूड स्विंग्स और पीरियड्स पैन भी कंट्रोल कर सकता है। लेकिन शुरुआत में इसकी कम मात्रा का सेवन करना ही शुरू करें।
मेथी दाना- Fenugreek Seeds
वेट लॉस से लेकर बालों की ग्रोथ के लिए मेथी दाना फायदेमंद माना जाता है। पीएमएस से जुड़ी समस्याओं में मेथी दाने का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट आप मेथी दाने का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सब्जी में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको पेट दर्द, मूड स्विंग्स और शरीर में अकड़न जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- PCOS (पीसीओएस) में महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, हार्मोन्स को करती हैं संतुलित
व्हीट ग्रास- Wheat Grass
व्हीट ग्रास के सेवन से महिलाओं को काफी फायदा मिलता है। हार्मोनल असंतुलन होने पर भी इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। महिलाओं में होने वाली इनफर्टिलिटी की समस्या में भी व्हीट ग्रास असरदार माना जाता है।
अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इन जड़ी-बूटियों का सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram