गर्मियां आते ही शरीर से बहने लगा पसीना? इन 9 टिप्स से निकालें शरीर की गर्मी और पाएं गर्मी में ठंडक का अहसास

हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप शरीर की गर्मी बाहर निकालकर खुद को ठंडा रख सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियां आते ही शरीर से बहने लगा पसीना?  इन 9 टिप्स से निकालें शरीर की गर्मी और पाएं गर्मी में ठंडक का अहसास


जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म होने जा रहा है और मई का महीना पास आ रहा है गर्मी का अहसास और पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भले ही लॉकडाउन के हालात चल रहे हों लेकिन घरों से निकलकर अपने कूलरों में घास के लिए भटक रहे हैं। गर्मी का मौसम और ऊपर से शरीर के अंदर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुछ लोग खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ठंडा पीना पी रहे हैं तो कुछ दिन में तीन बार नहाने लगे हैं। नहाने के बाद भी अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपको फिर से गर्मी लग रही है तो हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप शरीर की गर्मी बाहर निकालकर खुद को ठंडा रख सकते हैं। जी हां. सिर्फ कूलर पंखे ही नहीं बल्कि आप कुछ चीजों से खुद को ठंडा रख सकते हैं।  तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये 9 उपाय। 

summer

9  उपाय, जो आपके शरीर को रखेंगे ठंडा

तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें 

गर्मियों में तली-भुनी चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। जी हां, जंक / फास्ट फूड खाना आपके शरीर में गर्मी बढ़ा देता है और आपको ज्यादा गर्मी लगने लगती है। इसलिए ऐसी चीजों से दूरी बनाना सही हैं क्योंकि इनमें तेल की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। गर्मियों में शाकाहारी भोजन आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। 

अनार का रस

गर्मियों में अनार का रस आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। बस आपको करना ये है कि सुबह अनार के रस में  आपको बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलानी है। जी हां, अनार के रस में बादाम तेल की बूंद मिलाने से शरीर की गर्मी निकल जाती है। 

पैरों को 10 मिनट तक पानी में डुबोएं

गर्मियों में ठंडे  पानी से नहाना हर किसी को बेहद पसंद होता है लेकिन बार-बार नहाने से आपको जुकाम भी हो सकता है। इसलिए शरीर की गर्मी  निकालने के लिए आपको ठंडे पानी की बाल्टी  में 10 मिनट तक अपने पैरों को डाल कर रखना होगा। ऐसा करने से आपके शरी की सारी गर्मी निकल जाएगी। 

summertips

इसे भी पढ़ेंः दवाओं से नहीं बल्कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध से आप दोगुनी कर सकते हैं इम्यूनिटी, जानें आसान तरीका

खसखस दिलाएगा गर्मी से राहत

सोने से पहले मुठ्ठीभर खसखस का सेवन आपके शरीर की गर्मी निकालने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। खसखस का सेवन आपके शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। खसखस में ओपिएट तत्व मौजूद होता है, जिसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

मेथी के दाने रखेंगे शरीर को ठंडा 

रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाने से शरीर की गर्मी निकलती है और ठंडक का अहसास मिलता है। 

ठंडा दूध पीएं

गर्मियों में गर्म दूध लोग पीना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि ये शरीर में गर्मी करता है इसलिए ठंडे दूध का सेवन करें। दूध के लाभ बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Immunity Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये 3 ड्रिंक रखेंगे हर बीमारी से दूर, जानें इन्हें घर पर बनाने का तरीका

चंदन का लेप

शरीर को ठंडा रखने के लिए आप चंदन के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ठंडे दूध में चंदन मिलाकर भी पी सकते हैं। अगर आपको ज्यादा गर्मी लग रही है तो आप माथे व छाती पर चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। और ज्यादा ठंडक के लिए आप लेप मे गुलाब जल की कुछ बूंदे जरूर डालें।

विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें

गर्मियों में ठंडक का अहसास पाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। गर्मियों में विटामिन सी युक्त सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को कम करने में फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें नींबू, नारंगी,संतरा आदि शामिल हैं।

गर्मी में छाछ से मिलती है ठंडक 

गर्मी में छाछ पीने के कई फायदे हैं। ये पेट को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर से गर्मी निकालने का भी काम करती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स, मिनरल और विटामिन होते है, जो शरीर को उर्जा देने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं। 

Read More Article on Miscellenous In Hindi

Read Next

दवाओं से नहीं बल्कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध से आप दोगुनी कर सकते हैं इम्यूनिटी, जानें आसान तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version