Expert

तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

तपती गर्मी का मौसम चल रहा, जिसके कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। यहां जानिए, शरीर को अंदर से ठंडा कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय


उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, दोपहर के समय तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। गर्मी के मौसम में तपती धूप और बढ़ते तापमान से शरीर की प्राकृतिक गर्मी बढ़ जाती है। जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने के लिए आयुर्वेद ने कई प्राकृतिक उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाने से आप गर्मी के मौसम में अपने शरीर को अंदर से ठंडा रख सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं, जिनसे न केवल शरीर की गर्मी शांत हो सकती है, बल्कि शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान (एनर्जेटिक) भी होता है। 

तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Keep Body Cool In Summer Heat In Hindi

1. ऋतु के अनुसार आहार - Diet According To Season

गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, थकावट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही लू लगने पर सिरदर्द, चक्कर आना और दस्त लगने जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि आप ऋतु के अनुसार अपने आहार को बदलें। आयुर्वेद में ऋतुचर्या के बारे में बताया गया है, जिसके अनुसार लोगों को ऋतुओं के अनुसार अपने आहार और जीवनशैली को बदलना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी के मौसम में ताजे और शीतल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में मिलने वाले सीजनल फल और सब्जियां शरीर को ठंडा रखते हैं और प्राकृतिक तरीके से शरीर की गर्मी को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: खाने में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इनके फायदे

Summer

2. नारियल तेल से मसाज - Massage With Coconut Oil

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना नहाने से पहले नारियल के तेल से अपने शरीर की मसाज करें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आपको रिलैक्स महसूस होगा। मसाज करने के 30 से 40 मिनट के बाद नहाएं। इससे  ने सिर्फ शरीर की गर्मी कम होगी बल्कि इस मौसम में होने वाली स्किन ड्राईनेस की समस्या भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में यूरिन इंफेक्शन से बचना है तो अपनाएं आयुर्वेद के ये 4 उपाय

3. मटके का पानी पिएं - Drink Matka Water

मटके का पानी शारीरिक गर्मी को कम करने में मदद करता है और भीषण गर्मी के मौसम में भी शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इस मौसम में फ्रिज का पानी पीने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में मटके का पानी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में मटके का पानी को शीतल, कफ और पित्त शमक माना गया है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर का तापमान कम होता है।

4. पित्त को संतुलित करने वाली डाइट - Diet That Balances Pitta

गर्मियों में शरीर में पित्त बढ़ जाता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। इस मौसम में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपके शरीर में पित्त को संतुलित करने में सहायक हों। इसके लिए आप नारियल , पुदीना, धनिया, खीरा, अंकुरित मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप गर्मियों में एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं, इसका शरीर पर ठंडा प्रभाव होता है।

गर्मियों में शरीर की गर्मी शांत करने में ये आयुर्वेदिक उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। इस मौसम में दोपहर की तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

खाने में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 जड़ी-बूटियां, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इनके फायदे

Disclaimer