
Which Seeds Make the Body Cool: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहे। ऐसे में डाइट में बॉडी हाइड्रेट रखने वाले फल जैसे तरबूज और खरबूज का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, इस दौरान सब्जियों में खीरा, ककड़ी और भिंडी जैसी सब्जियों का सेवन भी जरूर करना चाहिए। इस दौरान बीजों का सेवन भी ज्यादा किया जाता है। अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती कि गर्मियों में किन बीजों का सेवन करना चाहिए। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए किन बीजों का सेवन करें? Which Seed Are Best For Summer
तुलसी के बीज- Basil Seeds
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप तुलसी के बीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए इनके सेवन से शरीर ठंडा रहता है। गर्मियों में होने वाली पाचन संबंधित समस्याओं में भी तुलसी के बीज फायदेमंद होते हैं। ये बीज डाइजेशन इम्प्रूव करने और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। इन्हें आप खाली पेट गुनगुने पानी मैं मिलाकर ले सकते हैं। इसे आप शरबत बनाने और शेक में डालकर पी सकते हैं।
चिया सीड्स- Chia Seeds
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए चिया सीड्स भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें आप रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। चिया सीड्स को ओट्स, स्मूदी, फ्रूट चाट या शेक में मिलाकर पिया जा सकता है। इसमें फाइबर होता है जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। रोज इसका सेवन करने से शरीर को ठंड़क मिलती है।
इसे भी पढ़ें- दूध में मखाना और चिया सीड्स भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे
सौंफ के बीज- Fennel Seeds
शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ को डाइट में जरूर शामिल करें। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। गर्मियों में, आप, सौंफ का शरबत, सौंफ का पानी या चाय बनाकर ले सकते हैं। यह पेट को ठंडा रखने और पाचन संबंधित समस्याओं को कंट्रोल रखने में मददगार है। इसके सेवन से, कैलोरो बर्न होती है और वेट लॉस होना भी आसान हो जाता है।
धनिये के बीज- Coriander Seeds
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप धनिये के बीज को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। धनिये के बीज के पानी से हार्मोन्स बैलेंस भी होते हैं। ये कैलोरी बर्न करते हैं जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। अगर आप रात में धनिये के बीज पानी में भिगोकर रख देते हैं, तो सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं? इन 5 गलतियों से जरूर बचें
इलायची के बीज- Cardamom Seeds
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इलायची के बीज का पानी भी पी सकते हैं। इसकी तासीर भी ठंडी होती है। सुबह खाली पेट इलायची का पानी पी सकते हैं। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। इलायची की चाय या इसे स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं। अगर आपको चाय पीनी पसंद है, तो आप गर्मियों में अदरक की चाय के बजाय इलायची की चाय पी सकते हैं।
निष्कर्ष
गर्मियों में आप अपनी डेली डाइट में इन बीजों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहेगी और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा। अगर आप रोज किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा लेते हैं तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
कौन से बीज शरीर की गर्मी कम करते हैं?
शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाले बीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप चिया सीड्स, तुलसी के बीज, सौंफ और इलायची का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से शरीर में गर्मी कम होती है और शरीर ठंडा रहता है।कौन से बीज की तासीर ठंडी होती है?
चिया सीड्स, तुलसी के बीज, सौंफ और इलायची के बीजों की तासीर ठंडी होती है। ये बीज बॉडी हीट कम करते हैं और शरीर को ठंड़क देते हैं। इन्हें आप जूस, शरबत या शेक मे मिलाकर डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कौन-कौन सी ड्रिंक अच्छी है?
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कई तरह के ड्रिंक पी सकते हैं। ऐसे में आप नींबू पानी, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, गोंद कतीरा ड्रिंक और सत्तू ड्रिंक पी सकते हैं। ये सभी ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने मैं मदद करते हैं।शरीर में ज्यादा गर्मी होने पर क्या खाएं?
शरीर में ज्यादा गर्मी बढ़ने पर आप ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप गोंद कतीरा, चिया सीड्स, तुलसी के बीज और सौंफ डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती हैं जिससे शरीर में ठंडक बनी रहती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version