Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Expert

क्या आम खाने के बाद आपको पेद दर्द होता है? जानें इसके पीछे छुपे कारण

आम खाने के बाद पेट दर्द का कारण आम की ज्‍यादा मात्रा, खाली पेट सेवन, कच्‍चा या साथ में पानी पीना हो सकता है, जिससे गैस या एसिडिटी हो जाती है।

इस पेज पर:-


गर्मियों के मौसम में आम का सेवन हर किसी के लिए एक खास अनुभव होता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आम में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को आम खाने के बाद पेट दर्द, गैस, या एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या आम खाने वाले क‍िसी भी व्‍यक्‍त‍ि को हो सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इस लेख में, हम एक्‍सपर्ट की राय के आधार पर जानेंगे कि आम खाने के बाद पेट दर्द क्यों हो सकता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

कच्चे आम खाने से ए‍स‍िडि‍टी हो सकती है- Consuming Raw Mango Cause Acidity

विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे आम में टैनिक एसिड और सिट्रिक एसिड ज्‍यादा मात्रा में पाया जाता है। ये एसिड पेट में जलन और ऐंठन पैदा कर सकते हैं, जिससे पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं। कच्चा आम आमतौर पर गर्मी के मौसम में खाया जाता है, लेकिन इसे बिना किसी सावधानी के ज्यादा खा लेना, विशेष रूप से जिनका पाचन तंत्र सेंस‍िट‍िव है, उनके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- किन लोगों का आम का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से 

ज्यादा आम खाना से पेट दर्द हो सकता है- Overeating Mango Cause Stomach Pain

आम में शुगर और फाइबर की ज्‍यादा मात्रा होती है। जब इसे ज्‍यादा मात्रा में खा लिया जाता है, तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे पेट में भारीपन, गैस और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एक्‍सपर्ट सलाह देते हैं कि आम को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि ज्यादा आम खाने से शरीर उसे ठीक से पचा नहीं पाता, जिससे पेट में दर्द हो सकता है।

आम के साथ भारी भोजन खाना- Eating Mango and Heavy Meals

अगर आम को भारी भोजन के साथ खाया जाए, तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। आम में प्राकृतिक चीनी और फाइबर होते हैं जो शरीर को आसानी से पचाने में मदद करते हैं, लेकिन अगर इसे तली-भुनी चीजों, मसालेदार भोजन या दूध के साथ खाया जाता है, तो इससे अपच हो सकता है और पेट में दर्द हो सकता है। इसलिए, आम को हल्के भोजन के साथ या अकेले खाना हमेशा बेहतर होता है।

आम से एलर्जी हो सकती है- Mango Allergy

कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है। जब आम खाने पर एलर्जी होती है, तो पेट में सूजन, दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे मामलों में, अगर आम खाने के बाद हर बार पेट में दर्द या अन्य लक्षण नजर आते हैं, तो किसी डॉक्‍टर से जांच करवानी चाहिए।

आम खाने का सही तरीका- Right Ways to Eat Mango

stomach-pain-mango

आम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जो गर्मियों में सभी को पसंद आता है। हालांकि, इसे सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है, ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ मिल सकें और पेट में कोई समस्या न हो। अब हम जानेंगे कि न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट के अनुसार आम खाने का सही तरीका क्या है-

1. ताजे और पके हुए आम खाएं

डाइटिशियन सलाह देते हैं कि आम हमेशा ताजे और पके हुए खाएं। कच्चे आम में एसिड की ज्‍यादा मात्रा होती है, जो पाचन को नुकसान पहुंचा सकती है और एसिडिटी जैसी समस्याएं का कारण बन सकती है। पके हुए आम में प्राकृतिक मिठास होती है और यह पाचन के लिए आसान होता है।

2. आम खाने के बाद पानी से परहेज करें

न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट का कहना है कि आम खाने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पेट में गैस और सूजन हो सकती है। आम के सेवन के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी से परहेज करें।

3. आम को सही मात्रा में खाएं

आम में शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट की सलाह है कि एक बार में 1 या 2 आम से ज्‍यादा न खाएं, खासकर अगर आपको पेट या पाचन की समस्या हो।

4. आम का जूस पीने से बचें

गर्मि‍यों में लोग शौक से आम का जूस पीते हैं, लेकिन डाइटिशियन के अनुसार, आम का जूस पीने से उसमें मौजूद फाइबर निकल जाता है, जिससे उसका पाचन पर बुरा असर हो सकता है। इसके बजाय, ताजे आम का सेवन करना ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है, लेकिन इसे सही तरीके से और उचित मात्रा में खाया जाए, तो ही यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको आम खाने के बाद पेट दर्द की समस्या होती है, तो डॉक्‍टर से सलाह लें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • आम खाने से पेट में दर्द क्यों होता है?

    ज्‍यादा मात्रा में आम खाने या आम को खाली पेट खाने से पेट में एसिड बन सकता है। कच्‍चे या केम‍िकल से पकाए गए आम, पेट में गैस और जलन का कारण बन सकते हैं, जिससे पेट में दर्द होता है।
  • क्या आम खाने से पेट में गैस बनती है?

    आम में प्राकृतिक शुगर और फाइबर की ज्‍यादा मात्रा होती है। अगर आम को ज्‍यादा खा लिया जाए या खाने के तुरंत बाद पानी पी लिया जाए, तो यह पेट में गैस और सूजन पैदा कर सकता है।
  • आम खाने का सही तरीका क्‍या है?

    आम को अच्छी तरह से धोकर, पका हुआ और सीमित मात्रा में खाएं। खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं और आम को खाली पेट या भारी भोजन के साथ न खाएं।

Read Next

क्या किडनी की पथरी में कटहल खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2025 15:46 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 06, 2025 15:46 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content