Doctor Verified

क्या गुड़ खाने से एसिडिटी कम होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Is Jaggery Good For Acidity: खराब खानपान, गलत लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण एसिडिटी की समस्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं, क्या गुड़ खाने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुड़ खाने से एसिडिटी कम होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Is Jaggery Good For Acidity: भारतीय घरों में गुड़ उनकी डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। गुड़ न केवल खाने में मिटा होता है, बल्कि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में गुड़ को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और इसका सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं और एसिडिटी से राहत पाने के लिए गुड़ का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या एसिडिटी की समस्या में सच में गुड़ खाना फायदेमंद होता है या नहीं, आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं?

क्या गुड़ एसिडिटी के लिए अच्छा है? - Is Jaggery Good For Gastric Problems in Hindi?

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार गुड़ खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। यह शरीर की अग्नि (पाचन शक्ति) को बढ़ाता है, जिससे खाना सही तरह से पचता है। गुड़ वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। ऐसे में जब आपका पाचन बेहतर रहता है तो पेट में गैस, भारीपन या अपच जैसी समस्याएं कम होती है। गुड़ में मौजूद गुण पेट के pH को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे पेट में बनने वाली एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है। आयुर्वेदाचार्य के मुताबित, गुड़ खाने से शरीर में क्षारीय प्रभाव उत्पन्न होता है, जिससे एसिडिटी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, गुड़ पेट के अंदरुनी दीवारों को शांत करता है, जिससे पेट की जलन और खट्टे एसिड का असर कम होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी पीने से बैली फैट घटता है? जानें डॉक्टर से

गुड़ का सेवन कैसे करें? - How To Eat Jaggery in Hindi?

एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप गुड़ का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे-

  • खाना खाने के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से पाचन क्रिया को बढ़ावा मिलता है और पेट में गैस बनने की संभावना भी कम होती है।
  • अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो गर्म पानी में थोड़ा सा गुड़ घोलकर पीने से भी राहत मिल सकती है। यह पेट में मौजूद एसिड को कम करने में मदद करता है।
  • सर्दियों में एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप गुड़ और सौंठ के मिश्रण का सेवन कर सते हैं, ये न सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन में भी सुधार करता है।
jaggery for acidity

गुड़ खाने के फायदे - Benefits Of Jaggery in Hindi

  • गुड़ खाने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
  • गुड़ का सेवन पेट के एसिड को कम कर के एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद करता है।
  • गुड़ खाने से शरीर को ताजगी और एनर्जी मिलती है, जिससे आपको पूरे दिन की थकान दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में गुड़ खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे-नुकसान

एसिडिटी के लिए गुड़ खाते समय इन बातों का रखें ध्यान-

भले ही गुड़ खाने के कई स्वास्थ्य फायदे हैं और ये आपके पाचन को बेहतर रखने और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। लेकिन, इसके बाद भी आपको सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए और ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। खासकर अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

निष्कर्ष

गुड़ का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर रखने और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। आयुर्वेद में इसे एक प्रभावी औषधि के रूप में जाना जाता है जो आपके शरीर को ताजगी और एनर्जी देने में मदद करता है।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या करेले का जूस रोज पी सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer