Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी की समस्या आम होती है? जानें डॉक्टर से

Is Acid Reflux During Pregnancy Common : गर्भावस्था के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या आम बात होती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान एसिडिटी की समस्या आम होती है? जानें डॉक्टर से


Is Acid Reflux During Pregnancy Common : आजकल बिगड़ी हुई डाइट और खराब लाइफस्टाइल की आदतों के कारण एसिड रिफ्लक्स की समस्या बहुत आम होती है। आमतौर पर यह स्थिति चिंता का कारण नहीं होती है, लेकिन कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स का कई बार सामना करती हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या आम बात होती है या महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है? आइए इस सवाल का जवाब हम डॉ. आस्था दयाल निदेशक- प्रसूति एवं स्त्री रोग सीके बिरला अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Aastha Dayal Director- Obstetrics and Gynecology CK Birla Hospital Gurugram) से जान लेते हैं।  

एसिड रिफ्लक्स क्या है और इसके लक्षण?- What is Acid Reflux and Its Symptoms

acid reflux during pregnency

बता दें कि एसिड रिफ्लक्स एक आम समस्या है, जिसमें पेट का एसिड भोजन नली में वापस आ जाता है। इससे सीने में जलन और दर्द की समस्या महसूस हो सकती है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब पेट और भोजन नली के बीच का वाल्व ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में एसिड भोजन नली में वापस आ जाता है। आइए अब एसिड रिफ्लक्स के आम लक्षण जान लेते हैं:

  • सीने में जलन: एसिड रिफ्लक्स का सबसे आम लक्षण सीने में जलन की समस्या है।
  • पेट में दर्द: एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • उल्टी: एसिड रिफ्लक्स के कारण व्यक्ति को उल्टी महसूस हो सकती है।
  • सांस लेने में परेशानी: एसिड रिफ्लक्स के कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  • गले में खराश: एसिड रिफ्लक्स के कारण व्यक्ति के गले में खराश की परेशानी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- किन कारणों से प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज (जेस्टेशनल डायबिटीज) का खतरा बढ़ता है? जानकर बरतें सावधानी

प्रेग्नेंसी में होती है एसिड रिफ्लक्स की समस्या?- Does Acid Reflux Occur During Pregnancy

एसिड रिफ्लक्स को हार्टबर्न या गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स भी कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान यह एक आम समस्या होती है। जैसा हमने आपको बताया कि यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब पेट का एसिड वापस ग्रासनली में चला जाता है। इससे छाती और गले में जलन होने लगती है। कई प्रेग्नेंट महिलाओं को यह समस्या  हो सकती है। यह एक आम स्थिति है, जो आमतौर पर चिंताजनक नहीं होती है। आइए प्रेग्नेंसी में एसिड रिफ्लक्स होने के पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं:

  • हार्मोनल बदलाव : बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या मुख्य रूप से हार्मोनल बदलावों की वजह से होती है। इस दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर मसल्स को आराम देता है, जिसमें निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर (LES) शामिल हैं। इस हार्मोन की वजह से एसिड आसानी से एसोफैगस में चला जाता है, जिससे रिफ्लक्स की समस्या होती है।
  • बच्चे का विकास : प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या बच्चे के बढ़ने की वजह से भी हो सकती है। दरअसल, जैसे-जैसे गर्भाशय फैलता है, यह पेट पर दबाव डालता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर बढ़ जाता है। यह तीसरी तिमाही में ज्यादा ध्यान देने योग्य हो जाता है, जब बच्चा ज्यादा जगह ले लेता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान गर्मियों में डाइट में करें ये 5 बदलाव, शरीर को अंदर से मिलेगी ठंडक

बता दें कि मसालेदार, तले हुए या अम्लीय खाने की चीजों के कारण भी प्रेग्नेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। खाने के तुरंत बाद लेट जाना भी रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान एसिड रिफ्लक्स असुविधाजनक होता है, लेकिन यह आमतौर पर हानिरहित है।  इस स्थिति में महिलाएं कम भोजन करें, ट्रिगर करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, भोजन के बाद सीधा रहें और सिर ऊंचा करके सो सकते हैं। अगर यह समस्या गंभीर हो जाती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद सेक्स में कोई समस्या होती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer