खाना खाने के बाद लोग अक्सर रोजाना के कामों में लग जाते हैं। कई लोग खाने के बाद चाय पीने के शौकीन होते हैं, तो कुछ लोग स्मोकिंग करने निकल जाते हैं, तो कुछ सीधे जिम पहुंच जाते हैं। इनमें से हर आदत का असर हर व्यक्ति पर अलग होता है। हालांकि, कुछ एक्टिविटीज खासतौर पर उन लोगों में पेट की परेशानी बढ़ा सकती हैं, जिन्हें पहले से एसिडिटी, सीने में जलन या रिफ्लक्स की शिकायत रहती है। इस बारे में Dr. Sharad Malhotra, Senior Consultant & Director – Gastroenterology, Hepatology & Therapeutic Endoscopy, Aakash Healthcare, Delhi कहते हैं कि ऐसे में खाने के बाद अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।
खाना खाने के बाद कौन से 7 काम नहीं करने चाहिए?
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “खाना खाने के बाद लोगों को लेट जाने या बहुत ज्यादा पानी पीने की आदत होती है। ऐसी कई आदतें खाना खाने के बाद होती है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं चलता कि इससे पेट में ब्लोटिंग या गैस हो सकती है।”
1. खाना खाते ही लेट जाना
Dr. Sharad Malhotra ने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से कुछ लोगों को सीने में जलन, खट्टी डकार या एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है। ऐसा खासतौर पर उन लोगों के साथ हो सकता है, जिन्हें पहले से एसिडिटी या GERD की समस्या है। अगर किसी को खाने के बाद जलन महसूस होती है, तो तुरंत लेटने के बजाय कुछ समय सीधे बैठना चाहिए। आमतौर पर रात के खाने और सोने के बीच गैप रखने की सलाह दी जाती है।
2. एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीना
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “खाने के साथ या बाद में सामान्य मात्रा में पानी पीना आमतौर पर परेशानी की बात नहीं है, लेकिन अगर आप एक ही बार में बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो कुछ लोगों को पेट भरा हुआ या फूला हुआ महसूस हो सकता है। इसलिए प्यास के अनुसार पानी पिएं। सिर्फ इस डर से पानी पीना बंद न करें कि इससे पाचन पर असर पड़ेगा।”
3. खाना खत्म होते ही चाय या कॉफी पीना
Dr. Sharad Malhotra कहते हैं, “मेरे पास कई लोग आते हैं, जिन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं और इसका कारण कई बार खाने के बाद चाय या कॉफी पीना भी होता है। अगर किसी को पहले से एसिडिटी या रिफ्लक्स की शिकायत है, तो उसे चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन इसे और ज्यादा बढ़ा सकता है। चाय में मौजूद कुछ केमिकल्स आयरन का अवशोषण कम कर सकते हैं।
4. खाना खाते ही भारी एक्सरसाइज करना
Dr. Sharad Malhotra ने कहा, “कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद तेज कदमों से चलना या जिम जाकर हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करने लगते हैं। इससे कुछ लोगों को पेट में भारीपन, ऐंठन या मतली जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि खाना खाने के बाद बिल्कुल भी चलना-फिरना नहीं चाहिए। हल्की वॉक करके खाने को पचने में मदद मिल सकती है।
Mayo Clinic के अनुसार, एक्सरसाइज करने से 3 से 4 घंटे पहले हैवी मील करना चाहिए और स्नेक्स के एक से तीन घंटे बाद एक्सरसाइज करनी चाहिए।
post meal habits that trigger acidity
यह भी पढ़ें- खाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके शरीर में क्या बदल सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं फायदे
5. खाने के बाद सिगरेट पीना
Dr. Sharad Malhotra ने कहा, “कुछ लोगों को खाना खत्म करते ही सिगरेट पीने की आदत होती है, लेकिन सिगरेट को पाचन में मदद करने वाला तरीका समझना सही नहीं है। स्मोकिंग करने से पेट से जुड़ी समस्याएं तो हो ही सकती है, साथ ही हार्ट और फेफड़ों समेत पूरे शरीर के लिए गंभीर नुकसान हो सकता है।”
6. खाने के बाद बहुत ज्यादा मिठाई खाना
Dr. Sharad Malhotra के अनुसार, खाने के बाद थोड़ा मीठा खाने की इच्छा होना आम बात है, लेकिन अगर हर भोजन के बाद ढेर सारा मीठा खा लिया जाए, तो इससे कैलोरी बढ़ सकती है। खासतौर पर जिन लोगों को ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
7. खाना खाने के बाद घंटों बैठे रहना
Dr. Sharad Malhotra ने बताया कि खाना खाने के बाद कई लोग आराम करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है। हालांकि, खाने के बाद तुरंत तेज कदमों से चलना या हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
खाने के बाद पाचन का ध्यान कैसे रखें?
Dr. Sharad Malhotra ने लोगों को सलाह दी है कि उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- तुरंत लेटने के बजाय कुछ समय सीधे बैठें।
- जितनी प्यास लगती है, उतना ही पानी पिएं।
- चाय या कॉफी से एसिडिटी बढ़ती है, तो खाने के तुरंत बाद न पिएं।
- खाने के बाद धीमे कदमों से वॉक करें।
- स्मोकिंग बिल्कुल न करें।
- मीठा बहुत सीमित मात्रा में लें।
निष्कर्ष
खाना खाने के बाद अगर एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या हो, तो उन्हें रोजाना की आदतों पर ध्यान देना चाहिए।
अगर खाने के बाद बार-बार सीने में जलन, पेट दर्द, लगातार गैस, उल्टी या निगलने में परेशानी हो रही है, तो इसे सिर्फ एसिडिटी समझकर नजरअंदाज न करें, बल्कि डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
खाने के तुरंत बाद फल खाने से पेट क्यों फूलता है?
फल बहुत जल्दी पचते हैं, जबकि खाने को पचने में 2 से 3 घंटे लगते हैं। भारी भोजन के ऊपर फल खाने पर वे पेट में ही अटक कर फर्मेंट होने लगते हैं, जिससे पेट फूलना और तेज गैस बनने की शिकायत होती है।खाने के बाद बेल्ट या टाइट कपड़े पहनने से एसिडिटी क्यों बढ़ती है?
पेट पर बहुत ज्यादा बाहरी दबाव पड़ने लगता है। इससे खाना और एसिड ऊपर आने लगता है। इससे लोअर एसोफेगल स्फिंक्टर (LES) खुल जाता है और एसिड गले तक आने लगता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 23, 2026 18:53 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Sharad Malhotra
