Wed Sep 23, 2026 | 07:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्या ज्यादा मीठा खाने से भी स‍िरदर्द हो सकता है? डायटीश‍ियन से जानें सच्चाई

कभी-कभी कुछ लोगों का मीठा का सेवन करने के तुरंत बाद स‍िरदर्द होने लगता है। ऐसा चीनी के कारण होता है या इसकी कोई और वजह है? एक्‍सपर्ट से जानें इसका जवाब। 
क्या ज्यादा मीठा खाने से भी स‍िरदर्द हो सकता है? डायटीश‍ियन से जानें सच्चाईक्या ज्यादा मीठा खाने से भी स‍िरदर्द हो सकता है? डायटीश‍ियन से जानें सच्चाई

कई लोगों को चीनी का सेवन करने के बाद स‍िरदर्द की समस्‍या होती है। क्‍या कभी आपने सोचा है आख‍िर ऐसा क्‍यों होता है? बहुत ज्यादा या बहुत कम चीनी खाने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बदल सकता है। कभी-कभी इस वजह से सिरदर्द हो सकता है। चीनी के सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल और हार्माेन्‍स दोनों ही प्रभाव‍ित होते हैं। ये दोनों ही स‍िरदर्द का कारण बन सकते हैं। अगर आप एक बार में अध‍िक मात्रा में चीनी या र‍िफाइंड कार्ब्स का सेवन करेंगे, तो भी ब्‍लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव से स‍िरदर्द हो सकता है। हालांक‍ि, ऐसा हर व्‍यक्‍त‍ि के साथ नहीं होता। स‍िरदर्द के पीछे ड‍िहाइड्रेशन, नींद की कमी, तनाव, भूख लगना या माइग्रेन जैसे कारण भी हो सकते हैं। आइए व‍िस्‍तार से समझते हैं मीठे का सेवन और स‍िरदर्द का संबंध। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

डायब‍िटि‍क मरीजों में अध‍िक खतरा

does-sugar-cause-headachedoes-sugar-cause-headache

मीठी चीजों के सेवन के बाद स‍िरदर्द की समस्‍या अक्‍सर डायब‍िट‍ि‍क मरीजों में देखी जाती है। डायब‍िटीज में अगर शुगर लेवल अध‍िक कम या ज्‍यादा हो जाए, तो स‍िरदर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बार-बार सिरदर्द को कब नॉर्मल नहीं होता है? डॉक्टर से जानें

चीनी कम करने से भी हो सकता है स‍िरदर्द

कई लोगों को चीनी की मात्रा कम करने की वजह से भी स‍िरदर्द होता है। इसे शुगर व‍िड्रॉल कहा जाता है। ऐसा अक्‍सर उन लोगों के साथ होता है जो नई डाइट शुरू करते हैं या मीठी चीजों का सेवन अचानक बंद या कम कर देते हैं।

शुगर और माइग्रेन का संबंध

कई बार जब हम भूखे रहते हैं या भोजन की जगह मीठे स्नैक्स का सेवन करते हैं, तो भी माइग्रेन ट्र‍िगर हो सकता है। मीठी चीजों को खाने से शरीर अध‍िक इंसुलि‍न र‍िलीज करता है। इससे ब्‍लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है। साल 2020 में The Journal Of Head And Face Pain में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, माइग्रेन वाले 31 लोगों के ब्लड ग्लूकोज लेवल को मापा गया। स्‍टडी ने पाया कि माइग्रेन शुरू होने पर ब्लड ग्लूकोज का लेवल ज्‍यादा था।हालांकि, माइग्रेन और चीनी के बीच संबंध अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- क्या बार-बार होने वाले सिरदर्द का संबंध पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है? समझें डॉक्टर से

क्या हाई ब्लड शुगर में भी सिरदर्द हो सकता है?

हां, बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। हाइपरग्लाइसीमिया में शरीर में ग्लूकोज का लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। इस वजह से सिरदर्द, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, धुंधला दिखाई देना और थकान जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

स‍िरदर्द से बचाव के ल‍िए क्‍या करें?

  • रोजाना एक्‍सरसाइज करें और पौष्टिक भोजन लें।
  • मीठी चीजों का सेवन करने से बचें।
  • डायब‍िटीज में ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें।
  • फल, सब्‍ज‍ियां और साबुत अनाज जैसे कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स को चुनें।
  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं और अन‍िद्रा से बचें।
  • स‍िरदर्द से बचने के ल‍िए स्‍ट्रेस घटाएं। तनाव कम करने के ल‍िए योग और डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद लें।

क्या मीठा खाने के कुछ घंटे बाद सिरदर्द हो सकता है?

कुछ लोगों में सिरदर्द तुरंत नहीं होता बल्कि मीठा खाने के कुछ समय बाद महसूस हो सकता है। इसका एक कारण ब्लड ग्लूकोज में होने वाला बदलाव हो सकता है। उदाहरण के लिए, किसी व्यक्ति ने खाली पेट मिठाई खाई। इसके बाद ब्लड ग्लूकोज बढ़ सकता है और बाद में कम हो सकता है। कुछ लोगों में इस तरह के बदलाव के दौरान सिरदर्द हो सकता है।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

अगर बार-बार स‍िरदर्द हो या लगातार स‍िरदर्द हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करना न भूलें। खासकर डायबिट‍िक मरीजों में बार-बार सिरदर्द के साथ ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव हो रहा हो, तो इसकी जांच कराएं।

न‍िष्‍कर्ष:

मीठी चीजों का सेवन अचानक कम करने के कारण स‍िर में दर्द हो सकता है। इसे शुगर व‍िड्रॉल कहा जाता है। जब हम भूखे रहते हैं या भोजन की जगह मीठे स्नैक्स खा लेते हैं, तो माइग्रेन ट्रि‍गर हो सकता है और स‍िरदर्द शुरू हो जाता है। डायब‍िट‍िक मरीजों को अक्‍सर शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण स‍िरदर्द की समस्‍या होती है। हाइपरग्लाइसीमिया या हाई ब्‍लड शुगर के मरीजों में भी सि‍रदर्द की समस्‍या हो सकती है। अगर बार-बार या लगातार स‍िरदर्द हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करना न भूलें। अगर स‍िरदर्द बार-बार या लगातार हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्‍या खाली पेट रहने से भी स‍िरदर्द होता है?

    हां, लंबे समय तक खाली पेट रहने से स‍िरदर्द हो सकता है। भूखे रहने से ब्‍लड ग्‍लूकोज में कमी आ जाती है ज‍िससे स‍िरदर्द हो सकता है।
  • क्‍या ड‍िहाइड्रेशन से स‍िरदर्द होता है?

    हां, डिहाइड्रेशन से सिरदर्द हो सकता है। जब शरीर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होता है, तो स‍िरदर्द के साथ थकान या चक्‍कर जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

Read Next

क्या रोज पीनट बटर खाना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 18:27 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content