फल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए वेट लॉस करने की चाह में अक्सर लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल खाते समय कुछ लोग अक्सर अनजाने में ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे फल खाने का भरपूर लाभ नहीं मिल पाता है? यहां हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं। जानें Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से इनके बारे में।
फल खाते समय कौन सी गलतियां न करें?
7 common mistakes to avoid while eating fruits 01 (1)
1. भोजन के तुरंत बाद फल खाना
कई लोग भोजन के तुरंत बाद फल खाना पसंद करते हैं, जबकि यह एक गलती है, जिसे आपको दोहराने से बचना चाहिए। विशेषकर, लंच और डिनर के बाद फल न खाएं। दरअसल, फल बहुत जल्दी पचते हैं, लेकिन भारी भोजन को पचने में घंटों लगते हैं। वहीं, भोजन के तुरंत बाद फल खाने से फल में मौजूद शुगर पेट में फंस जाता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या हो जाती है और नींद भी बाधित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें जायफल का सेवन, नहीं होगी सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन की समस्या
2. देर रात फल खाना
आयुर्वेद के अनुसार, शाम के समय आपके शरीर की जठराग्नि (पाचन अग्नि) मंद (धीमी) हो जाती है। देर रात फल के रूप में बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से पाचन बिगड़ सकता है। पाचन कमजोर होने के कारण अगली सुबह आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
Sleep Health: Journal of the National Sleep Foundation में प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध पत्र के अनुसार, दिन में फल खाने से रात की से नींद बाधित नहीं होती है।
3. अत्यधिक मात्रा में फल खाना
कई लोग यह सोचकर अत्यधिक मात्रा में फल खाते हैं कि ये हेल्दी होते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके बावजूद, अतिरिक्त मात्रा में फलों का सेवन किया जाना सही नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फलों में अधिक मात्रा में शुगर होता है। एक बार में अधिक मात्रा में फलों का सेवन करने से लिवर पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है और ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या फल खाने का भी कोई गलत समय होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका शुगर और पाचन पर असर
4. फलों को साफ न करना
साल 2015 में Foods नामक जर्नल में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि फलों को बिना धोकर खाने से पेट खराब हो सकता है। फलों को बिना धोकर कभी नहीं खाना चाहिए। हालांकि, ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो फलों को धोने के बजाय सीधा खा लेते हैं। फल खाने के इस तरीके को कभी नहीं अपनाना चाहिए। फलों में कई तरह की गंदगी, मिट्टी और हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं। जब आप बिना धोए फल खाते हैं, तो ये हानिकारक बैक्टीरिया सीधे हमारे पेट में चले जाते हैं। इससे पेट में दर्द, दस्त या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
5. गलत कॉम्बिनेशन वाले फल खाना
अक्सर लोग अलग-अलग तरह के फलों को एक साथ खा लेते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनका कॉम्बिनेशन एक साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे सिट्रस यानी खट्टे फलों के साथ मीठे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, विभिन्न प्रकार के फलों को पचने के लिए अलग-अलग पाचन पर्यावरण की आवश्यकता होती है। अलग-अलग कॉम्बिनेशन वाले फलों को साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या फलाहार पर रहना सुरक्षित है? जानें कितने दिनों तक फलों पर रहना सेफ है
6. गैर मौसमी फलों का सेवन करना
हाल के सालों में हमने देखा है कि हर तरह के फल हर मौसम में मिल रहे हैं। कई लोग इनका सेवन भी करते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मौसम के अनुसार, केवल मौसमी फलों का ही सेवन करना अच्छा होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे ताजे और प्राकृतिक रस व गुणों से भरपूर होते हैं। बेमौसम फलों को कृत्रिम रूप से पकाया जाता है, जिसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। ऐसे फलों का सेवन करने से शरीर में दोषों (वात, पित्त, कफ) का संतुलन बिगड़ जाता है।
7. दूध और डेयरी प्रोडक्ट के साथ फलों को खाना
दूध के साथ फलों का सेवन करना अच्छा नहीं होता है। फल के साथ-साथ दूध पीने से पेट खराब हो सकता है, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर किसी को दूध से एलर्जी है, तो उसे फल और दूध साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि फलों का सेवन करना अच्छा होता है, लेकिन इन्हें खाने के कुछ नियम होते हैं। जैसे अगर आप अतिरिक्त मात्रा में फल खाते हैं या गलत कॉम्बिनेशन के फलों का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। हां, अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है, तो फलों को कितनी मात्रा में डाइट में शामिल करना चाहिए, इस बारे में डॉक्टर से जानकारी ले लें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या डायबिटीज के मरीजों को फल खाने से पहले उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) चेक करना चाहिए?
हां, डायबिटीज के रोगियों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जैसे सेब, अमरूद, संतरा आदि का सेवन करना चाहिए।फल खाने के बाद पानी पीने से पाचन क्रिया पर क्या असर पड़ता है?
फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन एंजाइम पतले हो जाते हैं। इससे पेट में मौजूद एसिड का स्तर असंतुलित हो जाता है, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 28, 2026 19:13 IST
Modified By : Meera Tagore Aug 28, 2026 19:13 IST
Modified By : Meera TagoreAug 28, 2026 19:13 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi
