Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

क्या फल खाने का भी कोई गलत समय होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका शुगर और पाचन पर असर

फल खाना सेहत केे लिए काफी फायदेमंद होता है। सही समय पर फल खाने से न सिर्फ पाचन बेहतर रहता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसा कौन-सा समय है जो फल खाने के लिए गलत माना जाता है। 

फल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक नेचुरल और सुपर फूड माना जाता है। फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। लोग अपनी डाइट में अलग-अलग तरह और समय पर फलों को शामिल करते हैं। इसलिए, अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या फल खाना का भी कोई गलत समय होता है? आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।

क्या फल खाने का कोई गलत समय होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, फल खाने का कोई एक गलत समय नहीं होता है। बल्कि, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी स्थिति क्या है, आप कौन-से फल खा रहे हैं या फिर किस लिए फल का सेवन कर रहे हैं। World Health Organization के मुताबिक, रोजाना की डाइट में फल शामिल करने से दिल की बीमारियां और कुछ तरह के कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह वजन बढ़ने से रोकने और मोटापे के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकती हैं।

सुबह खाली पेट

कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मानते हैं कि सुबह खाली पेट फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस समय पाचन तंत्र एक्टिव होता है और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। फल आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकता है। हालांकि, एसिडिटी की समस्या या गैस बनने पर सुबह खाली पेट फल खासकर खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें जायफल का सेवन, नहीं होगी सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन की समस्या

भोजन के साथ या बाद में

ऐसा माना जाता है कि फल हमेशा खाने से अलग खाना चाहिए, क्योंकि ये जल्दी पच जाते हैं। हालांकि, भारी या ऑयली फूड्स के तुरंत बाद बहुत ज्यादा मीठे फल खाने से पेट में भारीपन या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए, संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

01 (92)

रात में फल खाना

रात में फल खाने को लेकर भी कई लोगों का मानना है कि इस समय फल खाने से वजन बढ़ जाता है या शुगर लेवल बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आपकी कुल कैलोरी कंट्रोल में है तो सिर्फ रात में फल खाने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके बाद भी सोने से ठीक पहले बहुत मीठे फल खाने से कुछ लोगों को गैस या अपच की समस्या हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को भी देर रात फल खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फल खाने से बढ़ जाता है ब्लड शुगर? डायबिटिक मरीज जरूर पढ़ें

फल खाने का सही तरीका क्या है?

  • दिन में 2-3 सर्विंग फल खाना आपके लिए काफी है।
  • जूस के स्थान पर पूरा फल खाएं क्योंकि उसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होता है।
  • फल को स्नैक के रूप में मिड-मॉर्निंग या शाम के समय लेना अच्छा विकल्प माना जाता है।
  • अपनी पाचन क्षमता और हेल्थ कंडीशन के अनुसार फल खाने का समय तय करें।

निष्कर्ष

फल खाने का कोई गलत समय नहीं होता है, लेकिन सही समय पर, व्यक्ति की सेहत, पाचन और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है कि आपको फल कब खाना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • आयुर्वेद के अनुसार फल कब खाना चाहिए?

    आयुर्वेद के अनुसार फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या सुबह नाश्ते के दौरान माना जाता है, क्योंकि यह पाचन अग्नि को एक्टिव करते हैं। फलों का सेवन भोजन से कम से कम आधे घंटे पहले या 2 घंटे बाद करना चाहिए।
  • डायबिटीज में कौन सा फल खाना चाहिए?

    डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर वाले फल खाने चाहिए, जो खून में शुगर की मात्रा को तेजी से नहीं बढ़ाते हैं। इसलिए, आप जामुन, अमरूद, सेब, संतरा, पपीता, नाशपाती आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट कौन-कौन से फल खा सकते हैं?

    सुबह खाली पेट आप पपीता, सेब, कीवी आदि फलों का सेवन कर सकते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। हालांकि, आप खट्टे फलों का सेवन करने से बचें। 

Read Next

एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2026 10:46 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 15, 2026 10:46 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content