Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या सुबह खाली पेट फल खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

सुबह खाली पेट फल खाया जा सकता है, लेकिन हर व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। सुबह खाली पेट फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है और खट्टे फल खाने से एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।

यह बात तो आप जानते ही होंगे कि सुबह का नाश्ता हमारे दिन की सबसे अहम मील होती है। कहते हैं कि नाश्ते में हमेशा सभी तरह के पोषक तत्व शामिल होने चाहिए ताकि पूरा दिन एनर्जी का स्तर स्थिर बना रहे। कई लोग दलिया या अन्य पौष्टिक चीजों को अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाते हैं। कुछ लोग सिर्फ फल खाकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या सुबह खाली पेट फल खाना सबके लिए फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय।

क्या सबके लिए सुबह खाली पेट फल खाना फायदेमंद है?

is eating fruits on an empty stomach healthy for everyone 1 (14)

फल खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सबके लिए नहीं। कुछ स्थितियों में लोगों को खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए, जैसे-

पेट संबंधी समस्या

अगर किसी की पाचन क्रिया कमजोर है, अक्सर एसिडिटी और जी मिचलाने की समस्या बनी रहती है, उन्हें सुबह नाश्ते में खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए। विशेषकर, संतरा, मौसमी, नींबू या अंगूर जैसे फलों को खाने बचना चाहिए। इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड पेट में जलन या एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को फलों को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इन्हें केला, सेब या पपीता जैसे विकल्पों को चुनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट करें इन 5 फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

ब्लड शुगर की स्थिति

अगर किसी को ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या यानी डायबिटीज है, तो उन्हें भी दिन की शुरुआत खाली पेट फल खाने से नहीं करनी चाहिए। असल में, डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे मरीजों के लिए खाली पेट फल खाना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट फल खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ कर सकता है। ऐसे लोगों को फलों के साथ थोड़े बादाम या अखरोट का सेवन करना चाहिए, ताकि शुगर अवशोषण धीमा हो सके।

आईबीएस की समस्या

आईबीएस यानी इरिटेबल बावेल सिंड्रोम होने की स्थिति में भी लोगों को सुबह खाली पेट फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। असल में, आईबीएस से पीड़ित लोगों का पाचन तंत्र बहुत ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में खाली पेट फल खाने से उनमें मौजूद फ्रुक्टोज और फाइबर पेट में तेजी से फर्मेंट होने लगता है। इससे पेट में अत्यधिक गैस बनती है, जिससे सूजन, दर्द और ऐंठन होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट फल खाना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

निष्कर्ष

खाली पेट फल खाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर किसी को ब्लड शुगर की समस्या है, पाचन क्रिया कमजोर है और पेट संवेदनशील है, तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सुबह खाली पेट फल खाने के बजाय इसके साथ-साथ अन्य स्वस्थवर्धक चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • खाली पेट खाने के लिए कौन-से फल अच्छे होते हैं?

    केला, सेब, पपीता, तरबूज और अनार जैसे फलों को खाली पेट खाया जाना अच्छा होता है।
  • क्या सुबह खाली पेट खट्टे फल खा सकते हैं?

    स्वस्थ लोगों के लिए खाली पेट खट्टे फल खाना ठीक है, लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी या गैस की समस्या है, उन्हें खाली पेट खट्टे फल नहीं खाने चाहिए।
  • क्या डायबिटीज के मरीज खाली पेट फल खा सकते हैं?

    नहीं, डायबिटीज में भी खाली पेट सिर्फ फल नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है।

Read Next

फिल्म Dhurandhar में दिखा दूध-सोडा हो रहा वायरल, क्या ये सेहत के लिए सेफ है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 22, 2026 12:43 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 22, 2026 12:43 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content