Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

फिल्म Dhurandhar में दिखा दूध-सोडा हो रहा वायरल, क्या ये सेहत के लिए सेफ है? जानें एक्सपर्ट से

दूध-सोडा ड्रिंक काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे पीना पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, इसके फायदे-नुकसान के बारे में जान लेना जरूरी है ताकि इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

कुछ समय पहले रिलीज हुई एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के कई सीन्स में आपने देखा होगा कि एक्टर्स दूध में सोडा मिलाकर पी रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दूध-सोडा ड्रिंक वायरल हो रहा है। ज्यादातर लोग इसके स्वाद का जिक्र कर रहे हैं। अगर स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए, तो यह सवाल जरूर उठता है कि दूध में सोडा मिलाकर पीना कितना सही है और क्या यह फायदेमंद माना जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। 

पर्सनल एक्सपीरियंस

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाली अनीश रावत बताती हैं, "मैं मूल रूप से पंजाब से हूं। वहां दूध में सोडा मिलाकर पीने का चलन कोई नया नहीं है। वहां लंबे अर्से से दूध में सोडा मिलाकर पिया जाता है और इसके स्वाद में इजाफा करने के लिए तरह-तरह के फ्लेवर भी मिक्स किए जाते हैं। बचपन में नानी के घर जाने पर लगभग रोजाना दूध-सोडा पीना हमारे रुटीन में शामिल था।" अनीश रावत आगे कहती हैं, "दूध में सोडा मिलाकर पीने से आज तक कभी मुझे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई और मेरे पेरेंट्स ने तो इसे लंबे समय तक पिया है। उन्हें कभी कोई हेल्थ से जुड़ी परेशानी नहीं हुई। इसके उलट, दिल्ली-एनसीआर में रहने की वजह से मैं दूध-सोडा का यह मिश्रण काफी मिस करती हूं। यहां उस स्वाद से भरा दूध-सोडा का मिश्रण मिलता ही नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रोज पीते हैं सोडा वॉटर? जानें ऐसा करना सही है या नहीं

क्या वाकई दूध-सोडा मिश्रण पीना सेफ है?

is it safe to drink milk mixed with soda know benefits and side effects 01 (19)

असल बात ये है कि बड़ी संख्या में दूध-सोडा पीते हैं, लेकिन यह कितना सुरक्षित है, इस संबंध में दिव्या गांधी बताती हैं, "दूध और सोडे का मिश्रण कभी-कभार पीने के लिए पूरी तरह सेफ है। हालांकि, पाचन के लिए इसे सही नहीं माना जाता है। वास्तव में, सोडे में मौजूद एसिड और कार्बोनेशन पेट में दूध को फाड़ सकते हैं, जिससे पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: Sparkling/Soda Water: गर्मियों में सोडा पानी पीने के जितने फायदे उतने नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

दूध-सोडा मिश्रण पीने के नुकसान

सामान्यतः कम मात्रा में दूध-सोडा मिश्रण पीना नुकसानदायक नहीं है। अगर कोई ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करता है, तो निम्न समस्याएं हो सकती हैं-

  • गैसः दूध और कार्बोनेटेड सोडे को मिलाने से आपके पेट में एक किस्म का केमिकल रिएक्शन होता है। सोडे में मौजूद एसिड दूध को तेजी से फाड़ देता है, जबकि कार्बोनेशन फंसी हुई गैसों को रिलीज करता है। ये दोनों स्थितियां पेट में गैस बनाती हैं और मतली तथा अपच की समस्या भी हो सकती है।
  • एसिडिटी और खट्टी डकारेंः अगर किसी को दूध और सोडा का मिश्रण हजम नहीं होता है और अगर पहले से ही पाचन संबंधी समस्या है, तो ऐसे में पेट में गैस और ब्लोटिंग के कारण एसिडिटी भी हो सकती है।
  • असहजताः अगर किसी को इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) या जिनकी पाचन क्षमता बहुत कमजोर है, उन्हें दूध-सोडा का मिश्रण नहीं पीना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी के साथ-साथ लंबे समय तक असहजता भी बनी रह सकती है।

एक्सपर्ट की सलाह

अगर किसी को कभी-कभार झागदार या फिजी मिल्क ड्रिंक्स पीना पसंद है, तो स्वस्थ लोगों के लिए यह आमतौर पर ठीक है, लेकिन इसे नियमित आदत बनाने की सलाह नहीं दी जाती है। वैसे भी दूध-सोडा का मिश्रण पीने से किसी तरह का लाभ प्राप्त नहीं होता है।

निष्कर्ष

दूध-सोडा का यह मिश्रण पीने का चलन बहुत पुराना है। लोग इसे बहुत चाव से पीते हैं। हां, अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इसे रेगुलर ड्रिंक का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। कभी-कभी इस ड्रिंक आनंद लिया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या दूध में सोडा मिलाकर पीना सेहत के लिए खतरनाक है?

    नहीं, स्वस्थ लोग कभी-कभार इस ड्रिंक का मजा ले सकते हैं।
  • दूध और सोडे को एक साथ मिलाने पर पेट में क्या होता है?

    दूध-सोडा ड्रिंक पीने से पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

Read Next

थायराइड में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 22, 2026 10:04 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 22, 2026 10:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content