Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? ये ड्रिंक और फूड्स दिलाएंगे तुरंत राहत

आज की तेज रफ्तार जिंदगी, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट में गैस, ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या आम हो गई है। यहां जानिए, पेट फूलने और गैस की समस्या में क्या खाएं और पिएं?

सुबह उठते ही पेट भारी लगना, हल्का-सा खाने के बाद भी सूजन महसूस होना, बार-बार डकार आना या पेट में गैस बनना, अगर ये समस्याएं आपको भी रोज परेशान करती हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बदलती लाइफस्टाइल, घंटों बैठकर काम करना, समय पर भोजन न करना और जंक फूड की बढ़ती आदत ने ब्लोटिंग और गैस को आज की सबसे आम पाचन समस्याओं में शामिल कर दिया है। कई लोग इसे मामूली मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार बनी रहने वाली गैस और पेट की सूजन आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ के बिगड़ने का संकेत हो सकती है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, पेट फूलने और गैस की समस्या में क्या खाएं और पिएं?

पेट फूलने और गैस बनने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?

जयपुर की जानी-मानी डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, ''ब्लोटिंग और गैस की समस्या का सबसे बड़ा कारण गलत फूड कॉम्बिनेशन और अनियमित खानपान है। अगर समय पर सही चीजें खाई जाएं और पाचन को सपोर्ट करने वाले ड्रिंक्स को डाइट में शामिल किया जाए, तो बिना दवा के भी राहत मिल सकती है।''

ब्लोटिंग और गैस से राहत देने वाले फूड्स

  • पेट की गैस को कम करने में कुछ फूड्स बेहद असरदार माने जाते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन सुधारता है।
  • वहीं केला पोटैशियम से भरपूर होता है, जो पेट में पानी की मात्रा को संतुलित रखता है और सूजन कम करता है।
  • इसके अलावा ओट्स, पपीता और खीरा भी ब्लोटिंग कम करने में मदद करते हैं।
  • पपीते में मौजूद एंजाइम भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होता है, जबकि खीरा शरीर को ठंडक देता है और पेट की सूजन घटाता है।

इसे भी पढ़ें: शाम को पेट फूलने से हैं परेशान? न्यूट्रिशनिस्ट ने सुबह के नाश्ते में फाइबर शामिल करने की दी सलाह

गैस और भारीपन में फायदेमंद ड्रिंक्स

  • सिर्फ फूड ही नहीं, कुछ ड्रिंक्स भी गैस और ब्लोटिंग में राहत देती हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि अदरक की चाय पाचन को मजबूत करती है और गैस को बाहर निकालने में मदद करती है।
  • सौंफ का पानी मेथी का पानी या जीरा पानी भी ब्लोटिंग के लिए बेहद कारगर माना जाता है।
  • ये दोनों ड्रिंक्स पेट की ऐंठन को कम करते हैं और डाइजेशन को स्मूद बनाते हैं।
  • इसके अलावा दिनभर गुनगुना पानी पीने से भी गैस बनने की संभावना कम होती है।

इसे भी पढ़ें: मेरा अनुभव: रात को एक कटोरी खिचड़ी ने दूर की ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या, पढ़ें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

Foods And Drinks For Bloating Relief

डाइटिशियन की सलाह

सिर्फ खानपान ही नहीं, आपकी दिनचर्या भी पेट की सेहत पर असर डालती है। डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं। भोजन के तुरंत बाद लेटने से बचें और हल्की वॉक जरूर करें। साथ ही, तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पवनमुक्तासन जैसे योगासन गैस और ब्लोटिंग में विशेष रूप से लाभकारी माने जाते हैं।

निष्कर्ष

अगर सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के बावजूद भी ब्लोटिंग, गैस, पेट दर्द या वजन कम होने जैसे लक्षण लगातार बने रहें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि ऐसी स्थिति में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है, ताकि किसी गंभीर पाचन समस्या को समय रहते पकड़ा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ब्लोटिंग के मुख्य लक्षण क्या हैं?

    ब्लोटिंग वह स्थिति है जिसमें पेट फूला हुआ, भारी या कसा-कसा महसूस होता है। इसके साथ डकार आना, गैस बनना, पेट में खिंचाव, हल्का दर्द या कपड़ों का टाइट लगना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  • कौन-से फूड्स ब्लोटिंग को बढ़ाते हैं?

    बहुत ज्यादा तला-भुना खाना, मैदा, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा नमक-शुगर और प्रोसेस्ड फूड ब्लोटिंग को बढ़ा सकते हैं।
  • ब्लोटिंग से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

    धीरे-धीरे खाना खाएं, भोजन के बाद हल्की वॉक करें, अदरक या सौंफ का पानी लें, ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें और तनाव से दूर रहें। ये उपाय तुरंत राहत देने में मदद करते हैं।

Read Next

उंगलियों के बीच होती खुजली का देसी इलाज हैं ये 2 चीजें, फंगल इंफेक्शन में भी कारगर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 26, 2026 17:33 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 26, 2026 17:33 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content