Is It Okay To Drink Soda Water Everyday: कई लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सादे पानी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहते हैं। वे पूरे दिन में फ्लूइड इनटेक बढ़ाते हैं। इसके लिए, सोडा वॉटर भी पीना पसंद करते हैं। वैसे तो सोडा वॉटर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को हर समय पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे वह ओवर ईटिंग या बेवजह मंचिंग करने से बच जाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो सोडा वॉटर पीने से पाचन क्षमता में सुधार होता है और स्किन को भी भरपूर लाभ मिलता है। चूंकि, सोडा वॉटर पीना लाभकारी माना जाता है, तो क्या रोजाना इसे पिया जा सकता है? इस सवल का जवाब जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। आइए, जानते हैं जवाब।
क्या रोजाना सोडा वॉटर पीना सही होता है?- Is It Safe To Drink Soda Water Everyday
वैसे तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पानी का कोई अन्य विकल्प नहीं होता है। प्यास लगने पर पानी ही पीना चाहिए। पानी न सिर्फ आपको हाइड्रेट रखता है, बल्कि इसकी वजह से पाचन क्षमता बेहतर होती है, कब्ज की समस्या दूर होती है और स्किन भी ग्लोइंग बनती है। लेकिन जहां तक सवाल इस बात का है क्या रोजाना सोडा वॉटर पीना सही होता है? इस संबंध में एक्सपर्ट बताते हैं, ‘हां, आप रोजाना सोडा वॉटर पी सकते हैं। लेकिन, ऐसा तभी किया जा सकता है जब सोडा वॉटर मीठा न हो और यह कैलोरी फ्री हो।’ एक्सपर्ट आगे सलाह देते हैं, ‘आप किस तरह का सोडा वॉटर पी रहे हैं, यह बात भी मायने रखती है। जैसे आपको यह चेक करना चाहिए कि क्या आपके सोडा वॉटर में आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज किया गया है? अगर हां, तो इस तरह का सोडा वॉटर आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है, इससे आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।’ कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि आप रोजाना वही सोडा वॉटर पी सकते हैं, जिसमें हानिकारक इंग्रीडिएंट का यूज नहीं किया जाता है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि वही लंबे समय तक रेगुलर सोडा वॉटर पीने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Sparkling/Soda Water: गर्मियों में सोडा पानी पीने के जितने फायदे उतने नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
लंबे समय तक सोडा वॉटर पीने के नुकसान
पाचन क्षमता पर असर
अगर कोई नियमित रूप से कार्बोनेटेड वॉटर पीता है, तो इसकी वजह से पाचन क्षमता पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। खासकर, आर्टिफिशियल स्वीटनर युक्त सोडा वॉटर पीने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे ब्लोटिंग, गैस और यहां तक कि डायरिया का रिस्क भी बना रहता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सोडा वॉटर में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जिन्हें शरीर एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है।
दांतों में सड़न कार्बोनेटेड
वैसे तो रोजाना सोडा वॉटर पीना सही नहीं है। फिर भी अगर आप स्वीटनर बेस्ड सोडा वॉटर रोज पीते हैं, तो इसकी वजह से दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सोडा वॉटर में कार्बोनिक एसिड होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दांतों के इनामेल नष्ट हो सकते हैं और मसूड़ों पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है।
हड्डियों पर असर
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है, फिर भी एक्सपर्ट्स की सलाह मानें, तो रोजाना सोडा वॉटर पीने से हड्डियों पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है। असल में, सोडा वॉटर पीने से बोन डेंसिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए, सोडा वॉटर का सेवन रोजाना करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई कार्बोनेटेड वॉटर वजन कम करने में मदद करता है? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
प्यास लगने पर आपको पानी पीना चाहिए, न कि सोडा वॉटर का इनटेक बढ़ाना चाहिए। ऐसा किया जाना सही नहीं है। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि अतिरिक्त मात्रा में सोडा वॉटर का सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए, बहुत सावधानी पूर्वक और सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों की सलाह मानना आवश्यक है कि हाइड्रेट रहने के लिए सादा पानी पिएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
बेकिंग सोडा का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
बेकिंग सोडा का पानी पीने से सीने की जलन और अपच की समस्या से आराम मिलता है। इसके अलावा, यह शरीर से पसीने के कारण खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस करने में मदद करता है।क्या सोडा वॉटर लिवर के लिए अच्छा है?
लिवर के लिए सोडा वॉटर का सेवन करना सही नहीं होता है, क्योंकि इससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं।क्या नींबू पानी पीने से लिवर साफ होता है?
सीधे तौर पर नींबू पानी लिवर को साफ नहीं करता है। हांलांकि, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और लिवर हेल्थ बेहतर होती है।