रोज सुबह खाली पेट करें इन 5 फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

Fruits For Empty Stomach: खाली पेट इन फलों को खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट करें इन 5 फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे सेहतमंद


Fruits For Empty Stomach: फल खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। ये हल्के होने के साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। इनके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। फल खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। अधिकतर लोग दोपहर के समय फल खाते है। लेकिन कई बार सुबह उठकर खाली पेट फल खाने का मन करता है लेकिन इस बारे में सही जानकारी न होने के कारण कोई भी फल उठाकर खा लेते है। जिस कारण फायदे की जगह शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे फलो के बारे में बताएंगे। जिनको खाली पेट आसानी से खाया जा सकता है और इन फलों को खाली पेट खाने से शरीर को दोगुने फायदे भी मिलेंगे। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कौन कौन से फल खा सकते हैं?

पपीता

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या आसानी से दूर होती है और पेट भी साफ रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलेंगे और शरीर डिटॉक्स होगा। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। पपीता को खाली पेट आसानी से खाया जा सकता है। 

तरबूज 

तरबूज खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसमें कार्बेहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन सी आदि पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और हार्ट भी स्वस्थ रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। ऐसे में इसको आसानी से खाली पेट खाया जा सकता है।

watermelon

सेब

सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी आदि तत्व पाए जाते है। इसको खाने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ आंखें भी हेल्दी रहती है। इसके सेवन से  बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी कम होती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें- दुबलेपन से हैं परेशान? वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

कीवी

कीवी का खट्टा मीठा स्वाद अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। दिन की शुरुआत इस फल के साथ की जा सकती है। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी आसानी से कम होती है। इसमें आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

अमरुद

सुबह खाली पेट ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए अमरुद का सेवन भी किया जा सकता है। अमरुद में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, सोडियम और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है और पेट भी साफ रहता है।

 सुबह खाली पेट इन फलों को खाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फलों का सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

World Milk Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मिल्क डे? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version