World Milk Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मिल्क डे? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम

World Milk Day 2023: दूध के फायदों को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। जानें क्‍या है इस द‍िन का महत्‍व।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Milk Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मिल्क डे? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम


World Milk Day 2023: बचपन से मां ज‍िस एक चीज का हर द‍िन सेवन करने की सलाह देती हैं वह है दूध। दूध में कैल्‍श‍ियम होता है। इससे हड्ड‍ियां और दांत मजबूत बनते हैं। दूध में व‍िटाम‍िन-डी की भरपूर मात्रा होती है। दूध पीने से थकान दूर होती है और द‍िमाग बेहतर ढंग से काम करता है। दूध के ऐसे ही अनेक फायदों के प्रत‍ि लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसी उद्देश्‍य के साथ दुन‍ियाभर में हर साल 1 जून को वर्ल्ड म‍िल्‍क डे मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने वर्ल्ड म‍िल्‍क डे मनाने की शुरुआत साल 2001 में की थी। पीआईबी की मानें, तो भारत दुन‍िया का सबसे बड़ा दूध उत्‍पादक है। पूरी द‍ुन‍िया के दूध उत्‍पादन का लगभग 23 प्रत‍िशत ह‍िस्‍सा भारत में होता है। एफएओ के मुताब‍िक, 6 अरब लोग डेयरी उत्‍पादों का सेवन करते हैं। आगे लेख में हम जानेंगे इस साल वर्ल्ड मिल्क डे की क्‍या थीम है और इसके पीछे क्‍या मकसद छुपा है।  

वर्ल्ड मिल्क डे का उद्देश्य क्या है?- Why World Milk Day Is Celebrated

वर्ल्ड म‍िल्‍क डे (World Milk Day 2023 In Hindi) मनाने का उद्देश्‍य है लोगों को दूध के फायदों के बारे में समझाना और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध में पोटेश‍ियम, व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-बी12, फास्‍फोरस, प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। दूध पीने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। दूध में फोलेट होता है। शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है।      

वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम क्या है?- World Milk Day 2023 Theme 

हर साल इन खास द‍िनों को एक व‍िशेष थीम पर मनाया जाता है। वर्ल्ड मिल्क डे के लिए भी एक थीम हर साल तय की जाती है। worldmilkday.org के मुताबि‍क, विश्व दुग्ध दिवस 2023 की थीम इस बात पर रौशनी डालती है क‍ि डेयरी ने क‍िस तरह पौष्टिक खाद्य पदार्थ और आजीविका प्रदान करते हुए पर्यावरण फुटप्रिंट को कम क‍िया है। भारत में वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Awareness Day) के साथ-साथ नेशनल म‍िल्‍क डे भी मनाया जाता है। नवंबर की 26 तारीख को डॉक्टर वर्गीज कुरियन का जन्‍मद‍िन होता है। इन्‍हें भारत में श्वेत क्रांति (White Revolution) का जनक या 'मिल्क मैन' के नाम से भी जाना जाता है। इनके जन्‍मद‍िन के अवसर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है? जानें इसके फायदे

व‍िटाम‍िन्‍स का खजाना है दूध- Vitamins Present In Milk 

world milk day 2023

हेल्‍दी डाइट न लेने के कारण या जेनेट‍िक कारणों के चलते लोगों के शरीर में व‍िटाम‍िन्‍स की कमी (Vitamin Deficiency) हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के ल‍िए कई बार डायटीश‍ियन या न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में कई व‍िटाम‍िन्‍स पाए जाते हैं। जैसे- 

  • दूध में व‍िटाम‍िन-ए (Vitamin A) पाया जाता है। व‍िटाम‍िन-ए की मदद से आंखों की रौशनी और इम्‍यून‍िटी बढ़ती है।  
  • दूध में थायम‍िन या व‍िटाम‍िन-बी1 (Vitamin B1) पाया जाता है। इससे मांसपेश‍ियों को ताकत म‍िलती है। दूध में व‍िटाम‍िन-बी2, व‍िटाम‍िन-बी3, व‍िटाम‍िन-बी5, व‍िटाम‍िन-बी6 और व‍िटाम‍िन-बी12 भी पाए जाते हैं।
  • दूध में व‍िटाम‍िन-सी (Vitamin C) होता है। स्‍क‍िन और बालों की सेहत को बनाए रखने के ल‍िए यह एक जरूरी व‍िटाम‍िन है।
  • दूध में व‍िटाम‍िन-डी (Vitamin D) और व‍िटाम‍िन-ई (Vitamin E) मौजूद होता है। व‍िटाम‍िन-ई हार्ट हेल्‍थ को बेहतर रखने में मदद करता है।  
  • दूध में व‍िटाम‍िन-के (Vitamin K) होता है ज‍िससे बोन डेंसिटी बढ़ती है और हड्डियों को मजबूती म‍िलती है।

दूध के फायदे और वर्ल्ड म‍िल्‍क डे की खास‍ियत को जानने के बाद, हम उम्‍मीद करते हैं क‍ि आप भी दूध की अहम‍ियत को समझ पाए होंगे। आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। ऐसी अन्‍य जानकारी के ल‍िए पढ़ते रहें ओनलीमायहेल्‍थ।  

Read Next

क्या आम खाने से मुंहासे होते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer