World Mental Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Mental Health Day in Hindi: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Mental Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम


World Mental Health Day in Hindi: आजकल काम के प्रेशर के चलते लोगों में स्ट्रेस की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। स्ट्रेस धीरे-धीरे कब डिप्रेशन का कारण बन जाता है इसका पता ही नहीं लगता है। कुछ लोगों को ऑफिस तो कई लोगों को घर तो कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें आर्थिक स्थिति से जुड़ा तनाव रहता है। स्ट्रेस लेना शरीर के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होता है। स्ट्रेस लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है। दुनिया में हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुक करना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सके। 

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का इतिहास 

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने की शुरुआत साल 1992 में हुआ था। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने दुनियाभर में इस दिवस को मनाए जाने की सलाह दी थी। पहली बार इस दिवस को स्वास्थ्य संघ की पहल पर मनाया गया था। यह दिवस अब दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाने लगा। इस दिवस में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। 

worldmentalhealth

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का महत्व

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य या मकसद लोगों की खराब मेंटल स्थिति को बचाना और उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर करना है। दरअसल, आज के समय में अधिकांश लोग किसी न किसी कारणवश स्ट्रेस और एंग्जाइटी का सामना कर रहे हैं, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ रहा है। इस दिवस को मनाकर मानसिक रोगियों का न केवल हौंसला अफजाई किया जाता है, बल्कि उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बाहर लाने के भी प्रयास किए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - शरीर में दिखने वाले ये 6 संकेत बताते हैं हर वक्त स्ट्रेस और चिंता से घिरे रहते हैं आप, न करें नजरअंदाज

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की इस साल की थीम 

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की इस साल की थीम Mental Health at Work है। इसका मतलब है कि वर्कप्लेस पर भी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। इसका अर्थ है कि आपको शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ को भी उतनी ही प्राथमिकता देनी चाहिए। 

Read Next

Poshan Summit 2024: न्यूट्रिशनिस्ट, डायटीशियन और स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठित लोग करेंगे आपका ज्ञानवर्धन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version