
गर्मियों का मौसम यानि आम का मौसम। इस सीजन में आपको बाजार में कई तरह के आम देखने को मिल सकते हैं। बच्चे से लेकर बड़ो तक हर कोई इस रसीसे फल का दिवाना होता है। आम को हर कोई अपने तरीके से खाना पसंद करता है। कुछ लोग आम का शैक बनाकर सेवन करना बेहतर मानते हैं, तो वहीं कई लोग इसका सलाद या चटनी बनाकर इस्तेमाल करते हैं। आम से जुड़ी कई बाते हमने बचपन से सुनी होती है, जैसे कि आम खाने से वजन बढ़ता है, आम शरीर का तापमान बढ़ाता है। लेकिन एक चीज जो हमने सबसे सुनी होती है कि आम खाने से चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। लेकिन क्या यह बात सच है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की मेरठ के स्पर्श स्किन केयर एंड लेजर सेंटर के सीईओ एंड डर्मेटालजिस्ट डॉक्टर अनुराग आर्य से, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।
इस पेज पर:-

क्या आम खाने से मुंहासे होते हैं? (Does Mango Cause Acne)
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आम का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो यह कुछ लोगों में समस्या पैदा कर सकता है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स
जिन खाघ पदार्थो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, उनका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस बढ़ सकता है, जो कुछ लोगों में पिंपल्स होने का कारण बन सकता है। इसी तरह आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, जो इंसुलिन रजिस्टेंस बढ़ाने का कारण बन सकता है।
कार्बोहाइड्रेट कम
वहीं जिन फूड्स में कार्बोहाइड्रेट कम और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, उनके सेवन से भी शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस बढ़ सकता है। आम में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम और ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो पिंपल्स की समस्या कर सकता है।
इसे भी पढ़े- गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
शुगर की अधिक मात्रा
जिन चीजों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, उन चीजें के सेवन से एक्ने की समस्या हो सकती है। आम में प्राकृतिक रूप से शुगर ज्यादा पाया जाता है, जो एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है।
चलिए अब जानते हैं एक्ने की समस्या से बचने के लिए आम का सेवन कैसे किया जाए -
आम का सेवन कैसे करें (How To Consume Mango In Summer)
पुराने समय में लोग आम का सेवन करने के लिए उसे पानी में भिगोकर रखते थे, जिससे आम में मौजूद तासीर निकल जाए। यह तरीका एक्ने की समस्या से बचने के लिए फायदेमंद हो सकता है। आम खाने से 2 घण्टे पहले भिगोने से इसमें मौजूद केमिकल्स निकल जाते हैं, जिससे इसका सेवन सेफ हो जाता है।
एक्ने की समस्या से बचने के लिए इन 2 बातों का रखें खास ध्यान -
एक दिन में एक से ज्यादा आम का सेवन नहीं करें, अगर आपको एक्ने की समस्या रहती है।
आम खाने से 2 घण्टे पहले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद ही इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़े- गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है आम, पूरे फायदे पाने के लिए कैसे करें सेवन? बता रही हैं डायटीशियन
इस तरह से आम कुछ लोगों के लिए एक्ने की समस्या का कारण बन सकता है। लेकिन अगर सही मात्रा और सही प्रकार से इसका सेवन किया जाए, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक नही होगा।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version