अनाज, नट्स और दाल में पाया जाता है फाइटिक एसिड, जानें यह शरीर को कैसे करता है प्रभावित?

How Phytic Acid affects Body in Hindi: फाइटिक एसिड क्या होता है? आइये डॉक्टर से जानते हैं क्या यह सेहत के लिए वाकई नुकसानदायक होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अनाज, नट्स और दाल में पाया जाता है फाइटिक एसिड, जानें यह शरीर को कैसे करता है प्रभावित?


How Phytic Acid affects Body in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों का बैलेंस रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सेवन करना चाहिए। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होना सेहत संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। कई बार लोग हेल्दी खाने के चक्कर में नट्स, अनाज और दाल आदि खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी चीजों में फाइटिक एसिड पाया जाता है। फाइटिक एसिड सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक (Side Effects of Phytic Acid) साबित हो सकता है। आइये न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं फाइटिक एसिड के बारे में। 

क्या है फाइटिक एसिड? (What is Phytic Acid)

फाइटिक एसिड एक ऐसा एसिड है, जो आमतौर पर दाल, बादाम, अखरोट और अन्य नट्स व अनाज के छिलकों में पाया जाता है। कई बार यह तत्व राजमा, सोयाबीन, काले सेम और मूंगफली आदि में भी पाया जाता है। इसे एंटी पोषक तत्व भी कहा जाता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को कम करता है। यह एसिड सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

क्या फाइटिक एसिड नुकसानदायक होता है? (Does Phytic Acid is Harmful For Health)

  • डॉ. रोहिणी के मुताबिक फाइटिक एसिड का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • कई बार यह पेट फूलने, कब्ज और अपच आदी का कारण बन सकता है। 
  • फाइटिक एसिड लेने से शरीर में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आती है। 
  • इससे कई बार शरीर में थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। 
  • इसे लेने से शरीर में आयरन की भी कमी हो सकती है, जिससे कई बार एनीमिया भी हो सकता है। 
  • इससे शरीर में वाटर रिटेंशन होने के साथ ही कई बार सूजन की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - ग्लाइकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड: एक्सपर्ट से जानें स्कैल्प के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?

फाइटिक एसिड लेने से कैसे बचें? (How to Prevent Phytic Acid)

फाइटिक एसिड लेने से बचने के लिए आपको बादाम, अखरोट, नट्स, बीन्स या दाल आदि खाने से पहले उनके छिलकों को अच्छे से साफ करना है। इसके लिए आपको नट्स को भिगोकर उसका छिलका उतारने के बाद ही खाना चाहिए। इसके लिए आप नट्स और अनाज को मिलाकर स्प्राउट्स बनाकर भी खिला सकते हैं। 

Read Next

शरीर में विटामिन बी की कमी का कारण कहीं शराब तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें क्या है दोनों में कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version