क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है? जानें इसके फायदे

Raw Milk Benefits for Gut Health: क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है, जानें कच्चा दूध पीने के फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है? जानें इसके फायदे


Raw Milk Benefits for Gut Health: शरीर को हेल्दी, मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। आपने बचपन से ही सुना होगा कि सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से आपको कई अनोखे फायदे मिलते हैं। दूध पोशक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। दूध में मौजूद गुण और पोषक तत्व आपके शरीर को मजबूत बनाने और बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। गर्म या गुनगुने दूध के अलावा कच्चा दूध में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा दूध प्राकृतिक और अनेकों पोषक तत्वों का भंडार होता है। कच्चे दूध में कैल्शियम, एनर्जी, कार्ब्स, शुगर, पोटैशियम, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम, फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं। कई लोगों का यह सवाल है कि क्या कच्चा दूध पीने से आपके पाचन तंत्र को फायदा मिलता है? आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है?- Is Raw Milk Good for Gut Health?

कच्चा दूध भी तमाम ऐसे पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ और फिट बनाने के लिए जरूरी है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कच्चे दूध में गर्म या उबाले गए दूध से ज्यादा पोषक तत्व और गुण होते हैं। कच्चा दूध उबले हुए दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। इसका सेवन करने से एलर्जी और एसिडिटी आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंजाइम आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। कच्चा दूध पीने से आपके पेट में गुड बैक्टीरिया का निर्माण होता है और पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। पेट में जलन आदि की समस्या से परेशान लोगों के लिए कच्चा दूध औषधि का काम करता है।

Raw Milk Benefits for Gut Health:

इसे भी पढ़ें: रात को दूध कैसे पीना चाहिए? पूरे फायदे पाने के लिए जानें दूध पीने का सही तरीका

कैसे पिएं कच्चा दूध?- How to Drink Raw Milk?

कच्चे दूध का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसे आप छानकर सीधे पी सकते हैं या कुछ अन्य चीजों के साथ इसे मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। रोजाना एक से दो गिलास कच्चे दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा मात्रा में कच्चे दूध का सेवन करने से आपको कई नुकसान पहुंच सकते हैं। 

पेट को हेल्दी रखने के अलावा कच्चा दूध कई अन्य परेशानियों में रामबाण माना जाता है। कच्चे दूध में मौजूद गुण स्किन की रंगत बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। पीने के अलावा कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे और एक्ने आदि को दूर करने में भी फायदा मिलता है। कच्चे दूध का सेवन करने से एलर्जी आदि की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। सांस लेने से जुड़ी बीमारी जैसे अस्थमा आदि में भी कच्चा दूध पीना फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में कच्चे दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

वजन कम करने के लिए ऐसे करें सफेद मिर्च का इस्तेमाल, जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version