Health Benefits Of Nutmeg Kesar Milk At Night: भारतीय आयुर्वेद में दूध को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। दूध पीने से आपकी हड्डियांं मजबूत होती है। साथ ही, रात के समय हल्का गर्म दूध केसर और जायफल के साथ पीने आपको कई बेहतरीन फायदे देखने को मिल सकते हैं। सामान्य प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इस दूध को किसी भी मौसम में पिया जा सकता है। लेकिन, ज्यादातर इस दूध को सर्दियों के मौसम में पीना बेस्ट माना जाता है। यह दूध आपके नींद की क्वालिटी में सुधार लाता है। इसके साथ ही पाचन क्रिया व इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इस दूध को पीने से आपको वायरल इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। आगे दिल्ली एसेंट्रिक इाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि जायफल के साथ केसर वाला दूध पीने से क्या फायदे होते हैं।
रात में जायफल और केसर वाला दूध पीने के फायदे - Health Benefits Of Nutmeg Kesar Milk At Night In Hindi
नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाएं - Improve Sleep Quality
जायफल और केसर वाला दूध आपकी नींद के लिए आवश्यक होता है। यह नींद को बेहतर करने में सहायक होता है। जायफल में मिरिस्टिसिन नामक एक प्राकृतिक कम्पाउंड होता है, इसमे स्मुदिंग गुण होते हैं जो नींद लाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, केसर में क्रोसिन और सफ़रनल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और हल्के डिप्रेशन को दूर करने में मददगार होते हैं।
पाचन क्रिया को बेहतर करना - Better Digestion
जायफल और केसर का दूध पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है। पारंपरिक चिकित्सा में जायफल का इस्तेमाल लंबे समय से पेट फूलने, गैस और दस्त जैसी पाचन समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। यह पाचन एंजाइम्स को बूस्ट करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। वहीं, केसर एसिडिटी और पाचन अग्नि को बनाए रखता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं - Strong Immunity
जायफल और केसर के दूध का नियमित सेवन आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत बनती है। जायफल में विटामिन ए, सी और ई जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, साथ ही मैग्नीशियम, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी होते हैं। ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक - Importance Of Heart Health
जायफल और केसर वाला दूध हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। जायल के एक्टिव कम्पाउंड ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो नसों की सूजन को कम करते हैं। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। वहीं केसर नसों में प्लाक को बनने से रोकता है। इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
संज्ञानात्मक कार्य को बढ़ाएं (कॉग्नेटिव कार्य) - Improve Congitive Mind
जायफल और केसर का दूध संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचा सकता है। जायफल में मिरिस्टिसिन और मैसेलिगनन जैसे आवश्यक तेल होते हैं, जो संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों को रोकने में सहायक होते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोज रात में सोने से पहले पिएं हल्दी वाला दूध, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
Health Benefits Of Nutmeg Kesar Milk At Night: इस दूध के नियमित सेवन से आपको कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है। इससे बनाने के लिए आप गर्म दूध में थोड़ा सा केसर और जायफल मिला दैं। रात को सोने से पहले इस दूध पीने से अधिक फायदेमंद देखने को मिल सकते हैं।