How To Cook Pulse To Avoid Gas Problem in Hindi: खाने की अनियमित आदतों के कारण पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। पाचन क्रिया के प्रभावित होने पर लोगों को कब्ज, पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को दाल खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। गैस की समस्या होने पर लोगों को बैचेनी होने लगती है। जिसकी वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप कई घेरलू उपायों को अपना सकताे हैं। लेकिन, यदि आपको दाल खाने के बाद गैस की समस्या होती है, तो ऐसे में आप इसे बनाने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। डायटिशियन रमिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों के लिए दाल बनाने की हेल्दी रेसिपी को शेयर किया है। इस रेसिपी के द्वारा आप गैस की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं।
गैस और एसिडिटी से बचने के लिए दाल बनाने का सही तरीका - Healthy Dal Recipe To Avoid Gas Or Acidity In Hindi
- डायटिशियन के अनुसार यदि दाल को सही तरीके से बनाया जाए तो इससे होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आगे जानते हैं दाल को बनाने का सही तरीका।
- यदि आपको दाल खाने के बाद गैस की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप दाल को बनाने से पहले करीब एक 6 घंटे पहले उसे भिगोना न भूलें। इसके अलावा, आप दाल को एक रात पहले करीब एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर के पानी में भिगोने के लिए रख सकते हैं।
- पोषण तत्वों का अवशोषण न होना पेट की समस्या का एक मुख्य कारण माना जाता है। दाल में नींबू मिलाने से उसको पचाना आसान होता है।
- दाल को बनाते समय आप उसमें हींग, जीरा, करी पत्ता व अदरक का तड़का लगाना न भूलें। यह सभी मसाले आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। इससे गैस और अपच की समस्या नहीं होती है।
- वैसे, तो इस रेसिपी से दाल बनाने के बाद आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। लेकिन, यदि आपको इसके बाद भी गैस या एसिडिटी होती है, तो आप दाल को खिचड़ी, इडली या डोसे के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपको एनर्जी प्रदान करने में सहायक होती है। इसके साथ ही, दाल मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मददगार होती है। दाल के सेवन से थकान व आलस को भी दूर किया जा सकता है। इससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही, खून से होने वाली समस्याओं से बचा सकता है। ऐसे में आप दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।