Jaiphal Benefits During Winter In Hindi: हमारे यहां लगभग हर घर की रसोई में जायफल पाया जाता है। यह एक बेहरतीन मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है, जिसमें असंख्य औषधीय गुण मौजूद हैं। खासकर, सर्दियों की बात करें तो जायफल हर उम्रवर्ग के व्यक्ति के लिए लाभकारी माना जाता है। यह स्किन, मांसपेशियों और ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर डालता है। जायफल विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्निशियम और आयरन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। आप चाहें, तो नियमित रूप से जायफल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, यह बात ध्यान रखने वाली है कि अगर आपको जायफल से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। इसी तरह, किसी भी चीज की अति सही नहीं होती है। ऐसा ही जायफल के साथ भी है। इस लेख में आप आगे Vedicure Healthcare and Wellness में Ayurveda Expert डॉ श्रावणी चव्हाण से जानेंगे सर्दियों में जायफल खाने के (jaifal khane ke fayde in hindi) फायदे।
पाचन तंत्र में सुधार होता है- Nutmeg Benefits For Digestion In Hindi
सर्दियों के दिनों में लोग अक्सर ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। इन दिनों बाहर का जंक फूड खाने की फ्रीक्वेंसी भी काफी बढ़ जाती है। यही कारण है कि लोग पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते है। वहीं, अगर आप सर्दियों में जायफल का सेवन करते हैं, तो इससे पेट साफ होता है। जायफुल के सेवन से मल त्याग करने की क्रिया स्मूद होती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो जायफल के सेवन से अपच और गैस जैसी (jaiphal khane ke kya fayde hai) समस्या से भी राहत (Is Nutmeg Good For Gastric?) दिलाता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी हो या अपच बच्चों के लिए फायदेमंद है जायफल, जानें इन 5 समस्याओं में कैसे करें इस्तेमाल
दर्द कम करने में सहायक- Nutmeg Reduce Chronic Pain In Hindi
सर्दियों के दिनों में जायफल का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, सर्दियों के दिनों में लोगों को अक्सर हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। जायफल में एनाल्जेसिक नाम का तत्व होता है, जो कि दर्द को दूर करने में (Does Nutmeg Relieve Pain?) मदद करता है। यह एंटी-डिप्रेसेंट तत्व का अच्छा स्रोत है। आप चाहें, तो जायफल से बने तेल से हड्डियों और जोड़ों की मसाज कर सकते हैं। इससे भी दर्द से राहत मिल सकती है।
अर्थराइटिस से आराम- Reduce Arthritis Pain In Hindi
मौजूदा समय में बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र के युवा भी अर्थराइटिस का शिकार हो रहे हैं। यह खराब जीवनशैली और खराब खानपान की आदतों की वजह से हो रहा है। अर्थराइटिस, जोड़ों से संबंधित घातक बीमारी है। अगर समय रहते इसके बचाव के उपाय न आजमाए जाएं, तो दर्द बढ़ सकता है। यही नहीं, अर्थराइटिस की कंडीशन बिगड़ने पर व्यक्ति की हड्डियां भी टूट कसती हैं। जायफल के सेवन से अर्थराइटिस के कारण हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूदा एनाल्सेजिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में सहायक भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-खांसी को दूर भगाता है जायफल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Jaiphal Boosts Immunity
सर्दियों के दिनों में लोग आसानी से बीमार हो जाते हैं। ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम होने वाली सबसे कॉमन समस्या है। दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें ऐसी परेशानियां ज्यादा होती हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। इनकी डाइट में जायफल शामिल कर, उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट (Does Nutmeg Boost Immune System?) किया जा सकता है। इससे बीमारी का रिस्क भी कम हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
एक दिन में कितना जायफल खाना चाहिए?
जायफल किसे खाना है और इसकी वजह क्या है, इस बात पर इसकी रोजाना की मात्रा तय होती है। हालांकि, सामान्यतः 500 मिली ग्राम जायफल को शहद में मिक्स करके खाने से पेट की समस्या से राहत मिलती है। लेकिन, बेहतर होगा कि आप इस बारे में एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
जायफल कौन कौन-सी बीमारी में काम आता है?
जायफल का सेवन कई तरह की बीमारियों में किया जा सकता है, जैसे पेट से जुड़ी परेशानी, दर्द, सूजन, मांसपेशियों में दर्द आदि। यह गठिया के दर्द को मैनेज करने के भी काम आता है।
जायफल कब खाना चाहिए?
जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रात को सोने से पहले दूध मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।
Image Credi: Freepik