सर्दी-खांसी को दूर भगाता है जायफल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

जायफल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी में राहत दिला सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-खांसी को दूर भगाता है जायफल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका


Nutmeg Benefits: भारत में खाना बनाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल। जायफल स्वाद और सुंगध से भरपूर होता है। स्वाद और सुगंध से भरपूर होने के कारण जायफल का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुणों से भरपूर जायफल कई मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद कर सकता है। यही कारण है कि घर की दादी-नानी आज भी सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सभी को जायफल का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जायफल सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं सर्दी-जुकाम होने पर जायफल का इस्तेमाल कैसे करें।

जायफल के पोषक तत्व

सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए जायफल का इस्तेमाल कैसे किया जाए इसको जानने से पहले इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानना जरूरी है। जायफल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, मैगनीज, मैग्निशियम, कॉपर, फास्फोरस, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या चेहरे पर एप्पल साइडर विनेगर लगाना सुरक्षित है?

सर्दी-खांसी होने पर कैसे इस्तेमाल करें जायफल

जायफल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। सर्दी-खांसी की समस्या होने पर आप जायफल को पीसकर इसका चूर्ण की तरह खा सकते हैं। जायफल की तासीर गर्म होती है इसलिए एक दिन 2 से 3 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन न करें। सर्दी-खांसी की समस्या होने पर आप दूध के साथ जायफल का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। जायफल के साथ दूध का सेवन हमेशा रात में करना चाहिए।

कफ होने पर कैसे करें जायफल का प्रयोग

जायफल के पोषक तत्व कफ से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। कफ की समस्या होने पर 1 चम्मच जायफल का चूर्ण लेकर उसमें गुनगुना घी मिलाएं और एक घोल तैयार करें। जायफल और घी के घोल को रात को सोने से पहले सीने पर मलें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार ही जायफल और घी के घोल का इस्तेमाल करने से आपको कफ से राहत मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः क्या चेहरे पर एप्पल साइडर विनेगर लगाना सुरक्षित है?

मुंह के छालों से राहत दिलाता है जायफल

बच्चों को मुंह में छाले होने पर खाने-पीने में बहुत मुश्किल होती है। छोले की समस्या दूर करने के लिए आप बच्चे को जायफल खिला सकते हैं। इसके लिए जायफल और मिश्री को मिला खिलाएं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी और मुंह के छाले दूर हो जाएंगे। बच्चे को जौ के पानी में मिश्री और जायफल पाउडर मिला कर देने पर भी राहत मिलती है।

 

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Disclaimer

TAGS