Weak Immunity: इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Low Immunity Symptoms:इम्यूनिटी कमजोर होने पर हर समय शरीर में थकावट महसूस हो सकती है या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weak Immunity: इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज


Low Immunity Symptoms: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। मजबूत इम्यूनिटी होने से बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं और शरीर हेल्दी भी रहता हैं। कमजोर इम्यूनिटी रहने से शरीर में बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। कई बार इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। लेकिन इसके बारे में समझ नहीं आता है। कई लोग इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षणों को कई बार नजरअंदाज करते रहते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कमजोर इम्यूनिटी के लक्षणों के बारे में।

सुस्ती महसूस करना

शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर सुस्ती महसूस हो सकती है और शरीर में एनर्जी का अभाव भी हो सकता है। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहता है। जिससे शरीर में थकावट का अनुभव हो सकता है।

सर्दी-जुकाम जल्दी होना

इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी सर्दी-जुकाम जल्दी-जल्दी होता है। इम्यूनिटी मजबूत होने पर मौसमी बीमारियों से शररी का बचाव होता हैं। अगर आपको भी जल्दी- जल्दी सर्दी जुकाम की परेशानी हो रही हैं, तो शायद आपकी भी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

थकावट महसूस होना

इम्यूनिटी कमजोर होने पर हर समय शरीर में थकावट महसूस हो सकती है या शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। क्योंकि आपकी सारी एनर्जी बीमारियों से लड़ने में लग जाती है जिससे आपको थकावट का अधिक अहसास होता है।

इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध से करें चेहरे की मसाज, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

खराब पाचन तंत्र

इम्यूनिटी कमजोर होने पर पाचन तंत्र खराब होने की समस्या भी हो सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर कब्ज, अपच और एसिडिटी आदि की समस्या बढ़ सकती हैं। कई बार इम्यूनिटी वीक होने पर पेट में दर्द की समस्या भी रह सकती है। इम्यूनिटी कमजोर होने पर पेट में आसानी से बैक्टीरिया चलें जाते हैं और वह कम समय में ही असर दिखाने लगते हैं। जिससे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं

घाव भरने में अधिक समय

इम्यूनिटी कमजोर होने पर कोई भी चोट और घाव आसानी से ठीक नहीं होता है। कई बार घाव में जख्म भी हो जाता है। इम्यूनिटी मजबूत होने पर चोट लगने पर त्वचा खुद इसे भरने में लग जाती है। जिससे चोट आसानी से ठीक हो जाती है। 

इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

शरीर के लिए क्यों जरूरी है हेल्दी लिवर? डॉक्टर से जानें लिवर को हेल्दी बनाने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version