Stomach Gas Pain: गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द, तो तुरंत आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

How To Get Rid Of Gas Pain Fast: गैस की वजह से पेट दर्द होने पर इन घरेलू उपायों की मदद से दूर किया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Stomach Gas Pain: गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द, तो तुरंत आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

How To Get Rid Of Gas Pain Fast: पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार पेट में गैस बनने के साथ ही पेट में दर्द भी होने लगता है। कई बार ये पेट दर्द इतनी तेज होता है कि व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। कई बार गैस की कोई दवाई भी मौजूद नहीं होती। ऐसे में गैस की वजह से होने वाले दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय गैस को कम करके दर्द को भी आसानी से कम करेंगे। इनका इस्तेमाल से शरीर पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं गैस की वजह से हो रहा है पेट दर्द को कैसे कम करें। 

अजवायन

अजवायन का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट में गैस और दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है। अजवायन का सेवन करने के लिए आधा चम्मच अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं। ऐसा करने से पेट में होने वाली गैस, दर्द, अपच और बदहजमी से छुटकारा मिलेगा। अगर अजवायन का चूर्ण न हो, तो अजवायन का सेवन भी किया जा सकता है।

पुदीना के पत्ते

पुदीना के पत्ते मूड को रिफ्रेश करने के साथ पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। इसके सेवन से पेट में गैस और दर्द आसानी से कम होता है। इसका सेवन करने के लिए 4 से 5 पुदीने के पत्ते में काला नमक लगाकर धीरे-धीरे चबाकर खाएं। ऐसा करने से पेट दर्द और बदहजमी की समस्या आसानी से दूर होगी। 

STOMACH PAIN

दालचीनी

दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको लेने से गैस की समस्या दूर होने के साथ पेट में अपच और एसिडिटी की समस्या भी आसानी से दूर होती है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में को गर्म करने के लिए रखें। जब पानी उबल जाएं, तो उसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर कुछ देर के लिए उबालें। अब गुनगुना होने पर इस पानी को पिएं।

इसे भी पढ़ें- Malta Juice: सर्दियों में पिएं माल्टा फल का जूस, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

जीरे का पानी

जीरे का पानी गैस को दूर करने के साथ पेट दर्द को भी आसानी से दूर करता है। जीरे में पाए जाने वाले गुण पेट में गैस होने से रोकता है। इसको लेने से पेट में ठीक से खाना पचता है। जीरे का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को गैस पर रखें। जब पानी गर्म हो जाएं, तो इसमें एक चम्मच जीरे को डाल दें। जब पानी का रंग बदलने लगे, तो इसे छानकर गुनगुना होने पर पिएं।

हींग 

पेट संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए हींग रामबाण उपाय है। इसका उपयोग करने के लिए आधा चम्मच हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पेट दर्द की समस्या कम होने के साथ अपच और एसिडिटी भी आसानी से दूर होती हैं।

गैस की वजह से पेट दर्द होने पर ये उपाय किए जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में शरीर की बदबू कैसे दूर करें? जानें दुर्गंध से छुटकारा पाने के 3 घरेलू उपाय

Disclaimer