सर्दियों में शरीर की बदबू कैसे दूर करें? जानें दुर्गंध से छुटकारा पाने के 3 घरेलू उपाय

Body Odour Home Remedies: सर्दियों में शरीर की बदबू से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपाय इससे आपको आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं, जानें 3 उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में शरीर की बदबू कैसे दूर करें? जानें दुर्गंध से छुटकारा पाने के 3 घरेलू उपाय

Body Odour Home Remedies In Hindi: गर्मियों के मौसम में शरीर से बदबू आने की समस्या का सामना करना बहुत आम बात है, क्योंकि इन दिनों शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है। लेकिन बहुत से लोगों के शरीर से ठंड के मौसम में दुर्गंध आती है। लेकिन सर्दियों में लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिर सर्दियों में से शरीर बदबू आने का क्या कारण हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS) आयुर्वेद की मानें तो सर्दियों में भी आपके शरीर से निकलने वाला पसीना ही होता है, जो हमें आमतौर पर महसूस नहीं होता है। लेकिन बदबू पसीने के कारण नहीं ,बल्कि बैक्टीरिया के निर्माण की वजह से आती है। ठंड के मौसम में हम सभी गर्म और कई-कई परतों में कपड़े पहनते हैं।

फिर आप आग जलाकर या हीटर के सामने बैठते हैं, साथ ही बार-बार चाय की चुस्कियां भी लेते हैं। जब ऐसा होता है तो आपके शरीर का तापमान गर्म हो जाता है, जिससे पसीना आता है। पसीने के अणु अंडरआर्म्स, गर्दन, जांघों के बीच में जमा हो जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं और बार-बार खुजली-जलन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में तला-भुना, चीनी, कैफीन, अल्कोहल और अनहेल्दी स्नैक्स का बहुत अधिक सेवन करते हैं। जिससे शरीर में टॉक्सिन्स काफी बढ़ जाते हैं और पानी कम पीने के कारण शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसलिए पसीने से बहुत गंध भी आती है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप सर्दियों में आने वाली तन की दुर्गंध से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको 3 घरेलू उपाय (tan ki durgandh ke upay) बता रहे हैं।

Body Odour Home Remedies In Hindi

सर्दियों में तन की दुर्गंध करने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Body Odour During Winters In Hindi

1. पर्याप्त पानी पिएं

शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन ठंड के मौसम में हम में से ज्यादातर लोग पानी कम मात्रा में पीना शुरु कर देते हैं, जिससे की शरीर में मौजूद गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है। इसलिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढें: खांसी से राहत पाने के लिए करें सोंठ पाउडर और शहद का सेवन, बलगम से भी मिलेगा छुटकारा 

2. टमाटर का रस प्रयोग करें

अगर आप टमाटर के रस का सेवन करते हैं, साथ ही इससे अपनी अंडरआर्म की सफाई करते हैं। तो यह हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है और गंध से छुटकारा दिलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक दोनों ही मौजूद होते हैं, जिससे यह बदबू का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को साफ करने में बहुत प्रभावी है।

इसे भी पढें: धीरे-धीरे बढ़ते हैं बाल? जानें जल्दी बाल लंबे करने के 5 घरेलू नुस्खे

3. नीम के पानी से नहाएं

नीम भी एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह एलर्जी, खुजली और चकत्ते आदि से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी मारता है। आप अपने नहाने के पानी में 10-12 नीम की पत्तियां उबालकर या नीम के तेल की कुछ बूंदे डालकर इसका प्रयोग नहाने के लिए कर सकते हैं। लेकिन आपको रोज नहाना जरूर है।

इसके अलावा आपको नहाने के बाद नारियल तेल से शरीर का मालिश करनी चाहिए। आप चाहें तो नींबू में बेकिंग सोडा डालकर अंडरआर्म्स की सफाई भी कर सकते हैं। इससे भी शरीर की बदबू को दूर भगाने में मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Disclaimer